भाजपा सरकार में महिलाओं को मिल रहा है पूरा मान-सम्मान : बबीता फौगाट

47
SHARE

भिवानी :

प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, ताकि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे ना रहे। मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के जरिए महिलाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। महिलाओं को चाहिए कि वो भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं तथा विकास के पथ पर अग्रसर बने। यह बात महिला विकास निगम की चेयरपर्सन एवं भाजपा नेत्री बबीता फौगाट ने शनिवार को स्थानीय बैंक कॉलोनी स्थित भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री सोनिया अत्री के निवास स्थान पर महिलाओं से बातचीत करते हुए कही।
इस दौरान बबीता फौगाट ने वहां उपस्थित खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल व खिलाडिय़ों की बदौलत आज भिवानी जिला विश्व भर में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में खेलों में भागीदारी करें।
महिलाओं को संबोधित करते हुए बबीता फौगाट ने कहा कि आज जितना सम्मान महिलाओं को भाजपा सरकार में मिला है, उतना किसी भी सरकार में नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के हित में उज्ज्वला गैस योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुरक्षित मातृत्व योजना, महिला केंद्र सहित अनेक योजनाएं लागू की है, जिनका फायदा महिलाओं को उठाना चाहिए।
इस मौके पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री सोनिया अत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं व बेटियों को सशक्त बनाने का काम किया है। जिसके बाद आज बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में आगे आकर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal