तोशाम में भाजपा की रैली, ये क्षेत्र किसी की बपौती नहीं- जेपी दलाल

148
SHARE

भिवानी।

विधायक किरण चौधरी के हलके तोशाम में रविवार को भाजपा की बड़ी रैली चल रही है। सभा का नाम तो पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का दिया गया है, लेकिन कृषि मंत्री जेपी दलाल इसके लिए किरण चौधरी को चुनौती देने पहुंचे हैं। रैली में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि तोशाम में इस बार भाजपा का कमल खिलेगा। कांग्रेस में जूत बजता है। राहुल गांधी की यात्रा भी आकर चली गई। प्रेम की जरूरत हरियाणा को नहीं कांग्रेस को है।

भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने रैली में कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार पंचायत चुनावों में भाजपा की इतनी बड़ी जीत हुई है। बहुत से नेता भाजपा में आ चुके, बहुत से जल्द आ जाएंगे। किसी भी अन्य दल का जनाधार प्रदेश में नहीं बचा है।

तोशाम रैली में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भिवानी के तीन हलकों में कमल खिला है। इस बार लोकसभा व विधानसभा में ज़रूर भाजपा ही जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस विधायक किरण चौधरी पर वार करते हुए कहा कि कुछ लोग तोशाम को अपनी बपौती समझते हैं। राजे रजवाड़ों का समय गया। उन्होंने कहा कि तोशाम की जनता ने पीएम मोदी व सीएम मनोहरलाल की नीतियों से प्रभावित होकर ठाना है कि आने वाले कमल कमल के फूल के निशान वाला विजेता होगा।

तोशाम रैली में भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्या सुधा यादव ने कहा कि तोशाम में कमल खिलने की कमी आने वाले समय में पूरी होगी। 2024 के चुनावों में हर घर में कमल का उदय हो, इसको लेकर हमें काम करना है।

सम्मान समारोह में भाजपा के प्रदेश प्रभारी विप्लव देव, प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, संसदीय बोर्ड सदस्या सुधा यादव, सांसद चौधरी धर्मबीर और बृजेन्द्र यादव पहुंचे हैं। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मंच पर स्वागत किया। भिवानी जिला परिषद की चेयरमैन अनीता मलिक रैली की आयोजक हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal