सुखे कुएं से मिला नर कंकाल

265
SHARE

 नारनौल।

नांगल चौधरी रोड के पास एक उजड़ कुएं में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कुएं से निकलवा कर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।

कंकाल के पास कुछ कपड़े भी पड़े हुए मिले हैं। एक कपड़ा कंकाल के ऊपर भी ढका हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस ने कंकाल को कुएं से बाहर निकाला तथा पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया। वही नर कंकाल मिलने की सूचना लगते ही क्षेत्र के आसपास सनसनी फैल गई। कई लोग भी कंकाल को देखने के लिए कुएं के पास जमा हो गए।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal