चंडीगढ़ कूच के दौरान पुलिस-सरपंचों की झड़प

207
SHARE

चंडीगढ़।

हरियाणा में ई-टेंडरिंग के विरोध में चंडीगढ़ कूच करने जा रहे सरपंचों को पुलिस ने पंचकूला में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर सरपंच चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्के बल का प्रयोग भी किया। जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारी सरपंचों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी और नवीन जयहिंद भी सरपंचों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। इधर उग्र हुए प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हल्का प्रयोग करते हुए लाठी भांजनी पड़ी।

ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के आवास घेरने के लिए कूच कर रहे हैं। सरपंचों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें पुलिस के द्वारा रोका जाता है तो वह वहीं पर पक्का धरना लगाएंगे। हरियाणा में ई-टेंडरिंग के विरोध में आंदोलन कर रहे सरपंचों और पंचायत मंत्री के बीच वार्ता विफल होने के बाद सीएम आवास घेरने की चेतावनी दी थी।

सरपंच एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि हजारों की संख्या में लोग पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित शालिग्राम ग्राउंड में एकत्र हुए जहां से दोपहर बाद सभी पैदल मार्च करते हुए CM आवास चंडीगढ़ की तरफ बढ़े। हालांकि चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर हाउसिंग बोर्ड से थोड़ा पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal