हरियाणा में सभी टोल प्लाजा पर डटे किसान,रोहतक में पुलिस-किसानों की झड़प

243
SHARE

कुरुक्षेत्र।

हरियाणा में सूरजमुखी की खरीद MSP पर करने के लिए बवाल मच गया है। किसान नेता राकेश टिकैत कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं। कल हाईवे जाम करने पर गुरनाम चढ़ूनी और दूसरे किसान नेताओं को रिहाई के लिए सरकार और प्रशासन को 11 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था। कुरुक्षेत्र में किसान नेशनल हाईवे-152D पर जाम लगाएंगे। इस्माइलाबाद के गांव अजरावर पर किसान इकट्‌ठा होने शुरू हो गए हैं।।

करनाल पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा- ” ऐसा पहली बार हुआ कि किसानों पर MSP को लेकर लाठीचार्ज हुआ हो। अब देश में दिल्ली से बड़ा आंदोलन MSP पर होगा। कुरूक्षेत्र में आगामी रणनीति बनाकर इसका ऐलान किया जाएगा।

वहीं किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हिसार, सिरसा, रोहतक, करनाल, अंबाला और कुरूक्षेत्र समेत कई जिलों में किसान टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर हिरासत में लिए किसानों की रिहाई नहीं हुई तो पूरे हरियाणा की सड़कें जाम कर देंगे। किसान कॉल आते ही सारे टोल प्लाजा जाम कर देंगे। वहीं रोहतक में किसानों ने नेशनल हाईवे नंबर 9 जाम किया। पुलिस ने इसे जबरन खुलवाने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने अखिल भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) रोहतक के जिला अध्यक्ष अंकुश सिवाच व वार्ड नंबर एक से जिला पार्षद अमित को हिरासत में लिया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal