एक वर्ष पहले लव मैरिज करने वाले युवत-युवती ने किया सुसाइड

122
SHARE

हिसार ।

आदमपुर में एक दंपती ने सोमवार दोपहर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने ही आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। शवों को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। दोनों ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों के परिजनों ने उनको बेदखल कर दिया था। लड़की के परिजनों ने अब शव लेने से भी इनकार कर दिया है। लड़के के परिजन काफी मान मनौवल के बाद शव लेने को तैयार हुए।

जानकारी के अनुसार ढ़ाणी खास महाजन निवासी रामचंद्र ने गांव चिड़ौद की संतोष के साथ करीब एक साल पहले लव मैरिज की थी। फिलहाल दोनों मंडी आदमपुर में किराए के मकान में रहते थे। रामचंद्र और संतोष दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम हिसार के नागरिक अस्पताल में किया जा रहा है। शवों को मृतक रामचंद्र के परिजनों के हवाले किया जाएगा।

इसके बाद रामचंद्र ने भी फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पड़ोस के दुकानदार जब अपने दुकान की चाबी लेने के लिए रामचंद्र के कमरे में गया तो खिड़की में से उसने देखा कि रामचंद्र फंदे से लटका हुआ है। उसकी पत्नी संतोष नीचे फर्श पर गिरी पड़ी है। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal