हरियाणा में दुष्यंत पर लगे आरोपों की जांच कराएगी भाजपा

674
SHARE

हिसार।

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच गठबंधन टूट चुका है और सरकार का गठन हो चुका है। अब चुनावी माहौल में दोनों ओर से एक दूसरे पर तीखी बयानबाजी की जा रही है। पंचकुला में पत्रकार वार्ता के दौरान CM नायब सिंह ने कहा कि अगर एप्लीकेशन आती है तो दुष्यंत पर लगे भष्ट्राचार के आरोपों की जांच करवाएंगे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि दुष्यंत पर उन्हीं के पार्टी के नेताओं ने विधानसभा में आरोप लगाए थे। यह गंभीर मामला है अगर विधायकों की तरफ से एप्लीकेशन आती है तो वह जांच करवाएंगे।

आपको बता दें कि, शुक्रवार को JJP के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला ने मीडिया में बयान दिया था कि सरकार का मुखोटा बदला है सरकार पुरानी है। यानि बोतल बदली है मगर शराब पुरानी है। अब भी सरकार पूर्व सीएम मनोहर लाल चला रहे हैं। उन्होंने कहा था कि पूर्व सीएम के ईशारों पर ही प्रदेश को लूटा जा रहा है।

वहीं दुष्यंत चौटाला ने हिसार अनाज मंडी का दौरा किया और मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशान साधते हुए कहा कि आज के दिन हैफेड की परचेज को मंडी के आढ़तियों से हटकर अपने एजेंट को देने से दिखता है कि चुनिंदा लोगों से कार्य करवाना चाह रहे हैं। नए मुख्यमंत्री का फेलियर है, अब तक वह अपनी नई जिम्मेदारी को संभाल नहीं पाए हैं। उनको अधिकारियों के साथ बैठना चाहिए, समय लगाना चाहिए। किसान के लिए साल में दो ही अवसर आते हैं। सरकार किसानों को यही रियायत दे सकती है कि किसानों की फसल में खरीद में देरी न हो।

दुष्यंत पर लगते रहे हैं भ्रष्टाचार के आरोप
दुष्यंत पर भ्रष्टाचार के आरोप शुरू से ही लगते रहे हैं। उनके अपने ही विधायक विधानसभा तक में भ्रष्टाचार के आरोपों पर दुष्यंत को घेर चुके हैं। दुष्यंत पर उनके चाचा अभय चौटाला भी हिसार एयरपोर्ट के नजदीक जमीन खरीद, शराब घोटाले और रजिस्ट्री घोटाले के आरोप लगा चुके हैं। नारनौंद के जजपा विधायक रामकुमार गौतम भी भ्रष्टाचार के आरोप दुष्यंत पर लगा चुके हैं। दोनों के बीच विधानसभा में बहस तक हो चुकी है।

इस गठन के बाद दुष्यंत चौटाला को आबकारी, पीडब्ल्यूडी, एविएशन जैसे महत्वपूर्ण विभाग उनके पास थे। चार साल से ज्यादा भाजपा के साथ काम करने के बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा दो सीटें ना देने पर जजपा और भाजपा की राह अलग हो गई थी। तब से लेकर अब तक दोनों एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं यह बयानबाजी और तीखी होती जा रही है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal