मुख्यमंत्री ने प्रदेश को दी 2741 करोड़ की परियोजनाएं, भिवानी को 17637.31 लाख की सौगात

695
SHARE

भिवानी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज नूंह में हैं। वे मेवात के फिरोजपुर झिरका में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले उनका यहां पर पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया। यहां पर मुख्यमंत्री ने नूंह समेत पूरे प्रदेश को 2741 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है। इसमें नूंह काे 305 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं शामिल हैं। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में 2014 से विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। आप सब देख ही रहे हैं कि यहां पर विकास कार्यों की पूरी गाड़ी ही ला दी है। यहां से आज परियोजनाएं प्रदेश के दूसरे इलाकों तक जाएंगी। यहां पर रैली का पंडाल लोगों से पूरा भर गया है।

जिले को मिली 17637.31 लाख रुपए की लागत की 16 परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को जिला नूंह के फिरोजपुर झिरका से ऑनलाइन माध्यम से 2741 करोड़ रूपए की लागत से प्रदेशभर की 347 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया, जिसमें जिला भिवानी को 176 करोड़ 37 लाख 31 हजार रूपए की लागत की विभिन्न 16 परियोजनाओं की सौगात मिली है। जिला मुख्यालय पर लघु सचिवालय परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह और भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ ने इन परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि नई परियोजनाओं से प्रदेश के विकास नई गति मिलेगी।

भिवानी में दादरी रोड़ पर एसटीपी के माध्यम से साफ पानी मिलने से आसपास क्षेत्र के गांवों में हजारों एकड़ भूमि पर सिंचाई हो सकेगी, इससे किसानों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान सासंद  सिंह और विधायक सर्राफ ने जिला की 33 करोड़ 36 लाख 82 हजार रूपए की 5 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 143 करोड़ 49 हजार रूपए की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
जिला को मिली इन परियोजनाओं की सौगात
आज के कार्यक्रम के दौरान लोहारू स्थित राजकीय तकनीकी संस्थान में न्यू तकनीकी ब्लॉक निर्माण पर 1166.61 लाख, न्यू लिंक रोड़ मोरक्का से सूरतपुरा के निर्माण पर 214.11 लाख का शिलान्यास, महिला महाविद्यालय लोहारू के निर्माण पर 1682.26 लाख रूपए की परियोजना का किया गया। इसी प्रकार से 137.42 लाख रूपए की लागत से नौरंगाबाद माईनर के पुर्ननिर्माण कार्य तथा 309.55 लाख रूपए की लागत से तैयार हुई मानहेरू माइनर के री-मॉडलिंग परियोजना का उदï्घाटन किया गया। लोहारू में 40.98 लाख रूपए की लागत से बने खंड कृषि अधिकारी कार्यालय की सौगात मिली।
इसी प्रकार से भिवानी-चरखी दादरी रोड पर स्थित एसटीपी से उपचारित अपशिष्ट जल का उपयोग प्लांट का शिलान्यास किया गया, जिससे गांव हालुवास, प्रहलादगढ़ नीमडीवाली, ढाणा नरसान, नांगल, अजीतपुरा, गौरीपुर, ढाणा लाडनपुर आदि गांवों में एसटीपी से साफ हुए पानी से सिंचाई हो सकेगी। इस परियोजना पर 8433.08 लाख रूपए की लागत आएगी। 1958.58 लाख रूपए की लागत से दादरी फीडर की रीमॉडलिंग परियोजना, 137.41 लाख रूपए की लागत से खरक कलां माइनर पर वीआर ब्रिज का निर्माण, 119.98 लाख रूपए की लागत से खेतों से बारिश के पानी की निकासी के लिए बौंद जल सेवाएं मंडल के तहत विभिन्न स्थानों पर स्थायी पंप हाउस का निर्माण करने, 352.11 लाख रूपए की लागत से चांग क्षेत्र में खेतों से पानी निकासी के लिए भूमिगत पाइपलाइन डालने आदि सिंचाई विभाग की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार से मिकाडा की सोलर पॉवर पर आधारित पांच माईक्रो इरीगेशन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनमें 832 लाख की बरालू माईनर पर, 739 लाख की दमकौरा माईनर पर, 642 लाख की लाडावास माईनर, 399.36 लाख की सोरा डिस्टीब्यूट्री पर तथा 472.86 लाख की लागत से नकीपुर माईनर पर बनने वाली परियोजना शामिल हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal