CM-सरपंचों का ई-टेंडरिंग पर 5 घंटे मंथन,मुख्यमंत्री बोले- आज सब ठीक हो जाएगा

141
SHARE

चंडीगढ़।

हरियाणा में ई-टेंडरिंग पर मुख्यमंत्री और सरपंचों के बीच 5 घंटे मंथन हुआ। शाम 6 बजे शुरू हुआ बातचीत का दौर रात लगभग 11 बजे तक चलता रहा। इस दौरान दो दौर की सीएम के साथ सरपंचों की मीटिंग हुई, लेकिन इसके बाद भी बात नहीं बन पाई। हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरपंचों के साथ बढ़िया बातचीत हुई है। फिर से चर्चा होगी, संभवत: आज सब ठीक हो जाएगा।

हरियाणा निवास में गत दिवस शाम छह बजे से रात करीब सवा 11 बजे तक चली बैठकों के दो दौर के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारी संतुष्ट नजर आए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 5 घंटे चली वार्ता सकारात्मक रही है। अधिकतर मांगों पर सहमति बन गई है। शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में एक बार फिर बैठक होगी और उम्मीद है कि 10 मिनट में ही कोई खुशखबरी मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात से पूर्व सरपंचों का 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पंचकूला के सेक्टर छह स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचा। यहां पर DIG ओपी नरवाल के साथ उनकी बैठक हुई। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें विश्वास दिलाया कि सरपंच अपनी मांगों को विस्तार पूर्वक एवं शांतिप्रिय ढंग से मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ रवाना हो गया।

पहला दौर रात सवा नौ बजे तक चला, जिसमें सकारात्मक बातचीत हुई। करीब सवा तीन घंटे की मैराथन बैठक में मांगों पर लंबी चर्चा हुई। फिर आधे घंटे के लिए बैठक स्थगित कर दी गई। इस दौरान जहां सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भोजन कराया गया, वहीं मुख्यमंत्री ने अफसरों के साथ मांगों पर विस्तार से चर्चा की।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal