राहुल को भारत जोड़ो सरीखी यात्रा कई साल तक करनी चाहिए-कृषि मंत्री जेपी दलाल

47
SHARE

 भिवानी।

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ज़्यादातर देश से बाहर रहे और जब देश में रहे तो सुरक्षा घेरे में रहे। इस यात्रा से राहुल को देश की जानकारी होगी। ऐसे में राहुल को ये यात्रा और कई सालों तक करनी चाहिए।

जेपी दलाल ने किसान आंदोलन में बने केस वापसी की मांग पर कहा कि सरकार ने अपने स्तर के सभी केस वापस ले लिए हैं। सरकार का प्रयास है कि कोर्ट में चल रहे केस भी जल्द वापस हों। वे भिवानी में अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने देश व प्रदेश के ताज़ा राजनीतिक हालात पर अपनी राय रखी।

जेपी दलाल ने गुजरात में भाजपा की जीत पर कहा कि बीजेपी ने 52.5 फीसदी वोट पाकर 7वीं बार बिना विरोध के सरकार बनाकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि ये सब जन कल्याण की नीतियों व दुनिया में देश का गौरव बढ़ाने का नतीजा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने जता दिया कि वो बीजेपी की नीतियों व पीएम मोदी के नेतृत्व के साथ है।

वहीं हिमाचल व एमसीडी के साथ कई उप चुनाव में हार पर बोले की हिमाचल में महज एक फीसदी वोट का अंतर रहा है। वैसे भी हिमाचल में सरकार बदलने की परंपरागत रही है, फिर भी हम अपनी कमियां दूर करके और जनता की और सेवा कर अगली बार हिमाचल में सरकार बनाएंगे। एमसीडी व उप चुनावों को उन्होंने स्थानीय मुद्दे व परंपरागत सीटें बताया।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal