हरियाणा के 6 जिलों में कोरोना के केस

283
SHARE

हरियाणा में कोरोना के 6 जिलों में एक्टिव केस हैं। गुरुग्राम में हालात ज्यादा खराब हैं, यहां सबसे अधिक अब तक 16 सक्रिय मामले हैं। चिंताजनक बात यह है कि यहां हर रोज नए केस भी मिल रहे हैं। केंद्र की गाइडलाइन आने के बाद हरियाणा सरकार ने सैंपलिंग बढ़ा दी है। अभी रोज 3 हजार से ज्यादा सैंपल लिए जा रहे हैं।

गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद, पंचकूला में 1-1, रोहतक, यमुनानगर में 2-2 एक्टिव केस हैं। रेवाड़ी में भी एक केस मिला है। कुल मिलाकर राज्यभर में कोरोना के 23 एक्टिव केस हैं।

कोविड-19 के दोबारा फैलने की आशंका को लेकर 27 दिसंबर को मॉक ड्रिल की जाएगी। इसके अलावा, राज्य की हर सुविधा में पिछली कोरोना की तीन लहरों को देखते हुए एक फ्लू कॉर्नर बनाया जाएगा ताकि संक्रमित मरीज को वहां पर रखा जा सके। इसी तरह, फ्लू, सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन इत्यादि के मामलों का RT-PCR टेस्ट किया जाएगा।

हरियाणा में 24 घंटे में 4 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 3801 लोगों के सैंपल लिए थे। राज्य की पॉजिटिविटी रेट दर 0.11% रिकॉर्ड की गई है। रिकवरी रेट 98.98 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया है। राज्य में संक्रमण से अब तक 10 हजार 714 लोगों की मौत हो चुकी है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal