ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन? जानें- क्या बोले CM अरविंद केजरीवाल

76
SHARE

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि लॉकडाउन लागू करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है और यदि लोग मास्क पहने के नियम का पालन करते हैं, तो लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रविवार को 24 घंटे में कोविड-19 के 22 हजार मामले दर्ज होने की आशंका है। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने की अपील की।

केजरीवाल ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”कोविड-19 मामलों का बढ़ना चिंता की बात है, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बहुत कम लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। मास्क पहनना बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप मास्क पहनना जारी रखेंगे, तो लॉकडाउन नहीं लगेगा। फिलहाल लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्र के साथ मिलकर कोविड की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, ”हमारा प्रयास न्यूनतम पाबंदियां लगाने का है ताकि आजीविका प्रभावित न हो।”

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे

Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal