जिलाधीश जयबीर सिंह आर्य ने लॉकडाउन की पालना सुनिश्चित करवाने हेतू नियुक्त किये 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट

174
SHARE
लॉकडाउन की पालना सुनिश्चित करवाने हेतू ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी भी रखेंगे निगरानी
जिलाधीश जयबीर सिंह आर्य ने जारी किए आदेश
भिवानी हलचल 14 जून।
प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में लॉकडाऊन की अवधि बढाने के चलते राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिलाधीश जयबीर सिंह आर्य ने जिला में 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। प्रत्येक ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के साथ पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है। संबंधित क्षेत्रों में लॉकडाउन के निर्धारित मापदंडों की पालना सुनिश्चित करवाने की जिम्मेवारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों की भी रहेगी।
जिलाधीश श्री आर्य द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार अशोक सांखला नायब तहसीलदार लोहारू के साथ अरविंद दहिया उप पुलिस अधीक्षक लोहारू व नरेंद्र थाना प्रबंधक लोहारू को लगाया गया है। इसी प्रकार से कृष्ण कुमार नायब तहसीलदार सिवानी के साथ मनोज कुमार उप पुलिस अधीक्षक व महेंद्र सिंह थाना प्रबंधक सिवानी, रविंद्र सिंह तहसीलदार भिवानी के साथ वीरेंद्र सिंह उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) वीरेंद्र सिंह उप पुलिस अधीक्षक द्वितीय को लगाया गया है। सिकंदर सिंह, जिला मत्स्य अधिकारी भिवानी के साथ संदीप थाना प्रबंधक पुलिस स्टेशन शहर भिवानी व हरिओम थाना प्रबंधक पुलिस स्टेशन सिविल लाइन भिवानी को लगाया गया हैं। मनीष छिकारा एसडीओ जूई वाटर सर्विसिज के साथ पवन कुमार एसएचओ पुलिस स्टेशन इंडस्ट्रियल एरिया भिवानी, नितिन यादव बीडीपीओ भिवानी के साथ विद्यानंद थाना प्रबंधक पुलिस स्टेशन सदर भिवानी, कुलदीप सिंह एसडीओ बिजली निगम के साथ सुनील थाना प्रबंधक पुलिस स्टेशन जूई कलां, रवि कुमार नायब तहसीलदार तोशाम के साथ जयसिंह एसएचओ तोशाम की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार सुरेश कुमार नायब तहसीलदार बहल के साथ सुंदर पाल थाना प्रबंधक बहल व यशवंत चौकी इंचार्ज चहड़ कलां, अशोक कुमार नायब तहसीलदार बवानीखेड़ा के साथ रविंद्र एसएचओ बवानी खेड़ा, संजीव सहारण कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग के साथ विक्रांत थाना प्रभारी पुलिस स्टेशन ट्रेफिक, सुरेश कुमार क्यूसीआई कृषि विभाग के साथ देवेंद्र चौकी इंचार्ज दिनोद गेट भिवानी व सुरेश चौकी इंचार्ज बीटीएम भिवानी की डयुट्टी लगाई गई हैं। इसी प्रकार निसित एसडीओ बिजली निगम के साथ सुरेश चौकी इंचार्ज अनाज मंडी भिवानी व सुरेश चौकी इंचार्ज सेक्टर-13 भिवानी को लगाया गया है।
जिलाधीश के आदेशानुसार मनोज एसडीई लोक निर्माण विभाग के साथ दशरथ चौकी इंचार्ज जैन चौक भिवानी व संदीप चौकी इंचार्ज सब्जी मंडी भिवानी की ड्यूटी लगाई गई है, संजय रंगा, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम के साथ सज्जन चौकी इंचार्ज गुजरानी मोड़ भिवानी व प्रवीण सिंह चौकी इंचार्ज खरक भिवानी को लगाया गया है, अपर्णेस कौशिक वैज्ञानिक पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के साथ अनिल चौकी इंचार्ज मुंढाल, निरंजन सिंह एसडीओ बिजली निगम तोशाम के साथ मनीष चौकी इंचार्ज कैरु तथा परमवीर एसडीओ सिंचाई विभाग के साथ रोहतास चौकी इंचार्ज झुप्पा कलां की ड्यूटी लगाई गई है।
जिलाधीश जयबीर सिंह आर्य द्वारा जारी आदेशानुसार संबंधित ड्यूटी मैजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों के साथ आपसी तालमेल स्थापित करके अपने-अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में लॉकडाउन की पूरी तरह से पालन करवाना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित उपमंडल अधिकारी (ना.) भिवानी, तोशाम, लोहारू एवं सिवानी अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में ओवरऑल इंचार्ज होंगे। संबंधित एसडीएम प्रतिदिन सायं पांच बजे अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर भिजवानी सुनिश्चित करेंगे। श्री आर्य ने बताया कि राज्य सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 14 जून से बढ़ाकर 21 जून तक कर दी है। जिलाधीश ने लॉकडाउन की बढ़ाई गई अवधि को मध्यनजर रखते हुए जिला में पहले से कार्यरत्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की अवधि को भी बढ़ाकर 21 जून तक करने के आदेश जारी किए हैं।