डॉ. सोनिया त्रिखा कल HPSC मेंबर की शपथ लेंगी

155
SHARE

चंडीगढ़।

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की डॉ सोनिया त्रिखा कल यानी मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी। उनकी इस ओथ को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। दोपहर 12 बजे के करीब राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय उन्हें शपथ दिलाएंगे। संभावना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी मौजूद रहें। देर रात उनकी नियुक्ति को लेकर गवर्नर ने मंजूरी देने के बाद ऑर्डर जारी किए गए हैं।

उनकी नियुक्ति को लेकर हरियाणा सीएम मनोहर लाल के फैसले को बड़ी राजनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। सीएम ने नाराज चल रहे गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भी मना लिया। साथ ही उन्होंने डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर को हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) का मेंबर बनाकर अपने भरोसेमंद अधिकारी को भी साध लिया।

2029 तक रहेगा कार्यकाल

डॉ सोनिया त्रिखा का एसपीएससी के मेंबर का कार्यकाल 2029 तक रहेगा। इससे पहले वह 2022 में स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक बनी थीं। हालांकि अभी उनकी सर्विस का जनवरी 2026 तक का समय बचा है। वह इस पद पर नियुक्ति लेने से पहले सोमवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन करेंगी। इसके बाद मंगलवार को वह शपथ लेंगी।

संवैधानिक संस्था है एचपीएससी

डॉ सोनिया त्रिखा को सीएम मनोहर लाल को संवैधानिक पद पर नियुक्ति दी गई है। चूंकि हरियाणा लोक सेवा आयोग एक सरकारी एजेंसी और हरियाणा सरकार की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था है , जो विभिन्न सिविल सेवाओं और विभागीय पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार है। एचपीएससी भारत के अधिनियम-1966 और 1935 प्रावधानों द्वारा अधिकृत के रूप में अपने कार्य करता है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal