सिरसा में 1,11,000 के नकली नोट बरामद:सुखसागर कॉलोनी में मां और बेटा मिलकर करते थे सप्लाई

87
SHARE

सिरसा।

हरियाणा के सिरसा में पुलिस ने 1,11,000 के नकली नोट बरामद किए हैं। नकली नोट को मां और बेटा मिलकर सप्लाई करते थे। पुलिस ने सुखसागर कॉलोनी से मां को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बेटा अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

जल्द अमीर बनने के लिए अक्सर लोग गलत रास्ता चुन लेते हैं, लेकिन आखिर में उनका पड़ाव जेल ही होता है। ऐसा ही एक मामला सिरसा की सुखसागर कॉलोनी से सामने आया है। यहां मां और बेटा नकली नोट सप्लाई करने का काम करते थे। जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है।

सिरसा शहर थाना प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि सुखसागर कॉलोनी का रहने वाला गगनदीप हर हफ्ते जालंधर जाता था। वह अपनी मां के साथ मिलकर नकली नोट सप्लाई करने का काम करता था। उन्होंने बताया कि 1 लाख 11 हज़ार के नकली नोट बरामद हुए हैं। इनके पास कोई प्रिंटर वगैरह नहीं मिला। ये कहीं से नकली नोट लाकर यहां सप्लाई करते थे। फिलहाल मां को गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द ही बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal