मुख्यमंत्री मनोहर लाल सात मार्च को भिवानी को 22 ऑनलाईन परियोजनाओं की सौगात देंगे

417
SHARE

 
भिवानी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सात मार्च को ऑनलाईन माध्यम से करोड़ों रूपए की लागत से 22 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें मुख्य रूप से गांव कुड़ल में कॉलेज की आधारशिला शामिल है, जिस पर करीब 30 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। मुख्यमंत्री जिला की 20 अमृत सरोवर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जिला को कुल 41 करोड़ 49 लाख 29 हजार रूपए की सौगात मिलेगी।
एडीसी हर्षित कुमार ने ये जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सात मार्च को सुबह 11 बजे विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ऑनलाईन माध्यम से गांव कुड़ल में राजकीय कॉलेज की आधारशिला रेखेंगे, जिस 30 करोड़ रूपए की लागत आएगी। इसी प्रकार से अमृत सरोवर योजना के तहत 20 गांवों में लगभग 1148.29 लाख रूपए की लागत से तैयार तालाबों का उद्घाट्न करेंगे। उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर योजना के तहत तैयार हुए गांव सुरपुरा कलां के जोगीवाला तालाब पर 184.08 लाख रूपए, गांव तोशाम के तालाब पर 158.73 लाख रूपए, गांव चहड़ कलां के तालाब पर  116.53  लाख रूपए, गांव खरक कलां के तालाब पर 92.60 लाख रूपए, गांव भैणी जाटान के तालाब पर  60.67 लाख रूपए, गांव बलियाली के तालाब पर 56.84 लाख रूपए, गांव बहल की ढ़ाणी  के तालाब पर 51.97 लाख रूपए, गांव बामला द्घितीय के तालाब पर 50.96 लाख रूपए, गांव खापड़वास के तालाब पर 45.26 लाख रूपए और गांव बामला द्घितीय के तालाब पर 43.56  लाख रूपए खर्च हुआ है।
इसी प्रकार से गांव तोशाम के तालाब पर 37.80 लाख रूपए, गांव झांझड़ा श्योराण के तालाब पर 34.27 लाख रूपए, गांव पटौदी खुर्द-प्रेम गिरी के तालाब पर 33.49  लाख रूपए, गांव चहड़ कला के तालाब पर 32.15 लाख रूपए, गांव ढ़ाणी दरियापुर के तालाब पर 30.51 लाख रूपए, गांव ढ़ाणी दरियापुर का दूसरा तालाब पर 29.23  लाख रूपए, गांव देवसर के तालाब पर 28.62 लाख रूपए, गांव खानक के तालाब पर 24.10  लाख रूपए, गांव चहड़ कलां के तालाब पर 20.63 लाख रूपए, गांव बामला प्रथम के तालाब पर 16.29 लाख रूपए खर्च हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल कैरू ब्लॉक के गांव बाबरवास में महिला एवं बाल विकास विभाग के एक लाख रूपए की लागत से तैयार प्ले स्कूल का उद्घाटन भी करेंगे।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal