लू की चपेट में हरियाणा , 6 अप्रैल तक मौसम गर्म व खुश्क रहेगा

76
SHARE

प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन के प्रभाव से आधे से ज्यादा भारतीय उपमहाद्वीप में तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। आधे से ज्यादा प्रदेश लू की चपेट में हैं। अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से उपर दर्ज किया जा रहा है। वही हरियाणा में आमतौर पर 6 अप्रैल तक गर्म व खुश्क बने रहने की संभावना है । इस दौरान बीच बीच में पश्चिमी गर्म व खुश्क हवाएं चलने की सम्भावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परन्तु रात्रि तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की संसंभावना है।

राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश के पश्चिमी दक्षिणी व दक्षिणी पूर्वी जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, सोहना, तावडू, रोहतक, झज्जर, चरखीदादरी, गुड़गांव, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद में भीषण गर्मी पड़ रही है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal