20 साल इंतजार के बाद राज्यसभा पहुंचेंगी किरण चौधरी

84
SHARE
चंडीगढ़।
हरियाणा के पूर्व CM बंसीलाल की बहू पूर्व विधायक किरण चौधरी थोड़ी देर में BJP से राज्यसभा सीट के उपचुनाव का नामांकन भरेंगी।
किरण चौधरी नामांकन से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी के संत कबीर कुटीर आवास पहुंची। इसके बाद वे अपने सरकारी फ्लैट पर नामांकन पत्र भरती हुई नजर आईं।
अब राज्यसभा उम्मीदवार किरण चौधरी का नामांकन दाख़िल करवाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी विधानसभा पहुंच गए हैं। उनके साथ हरियाणा BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और त्रिपुरा के पूर्व सीएम और हरियाणा में पार्टी के सह प्रभारी सांसद बिप्लब देब भी हैं।
किरण चौधरी के पास 20 साल बाद राज्यसभा जाने का मौका है। पहले वह तत्कालीन सीएम ओमप्रकाश चौटाला की राजनीति में फंसकर राज्यसभा से चूक गई थी।
किरण को मंगलवार को BJP ने उम्मीदवार घोषित किया। इससे पहले किरण ने भिवानी के तोशाम से कांग्रेस विधायक के पद से इस्तीफा दिया। जिसे हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने स्वीकार कर लिया।
किरण चौधरी ने बेटी श्रुति चौधरी की भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से टिकट कटने के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी। BJP में शामिल होने के 2 महीने बाद उन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा है।
हरियाणा की यह राज्यसभा सीट रोहतक से लोकसभा चुनाव जीते कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्‌डा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उनका अप्रैल 2026 तक का था।
किरण के राज्यसभा जाने के बाद अब उनकी बेटी श्रुति चौधरी के तोशाम सीट से विधानसभा की दावेदारी पक्की मानी जा रही है।
किरण चौधरी की राज्यसभा सीट पर एकतरफा जीत पक्की है। कांग्रेस विधानसभा में पर्याप्त विधायक न होने की बात कहकर उम्मीदवार उतारने से इनकार कर चुकी है।
राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हुई थी। इसकी अंतिम तारीख आज यानी 21 अगस्त तक है। 27 अगस्त को कैंडिडेट नाम वापस ले सकेंगे। 3 सितंबर को वोटिंग के बाद ही रिजल्ट जारी होगा।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal