दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में और बढ़ेगा पारा, IMD ने किया अलर्ट का ऐलान

60
SHARE

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में भीषण गर्मी थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान (maximum temperature) में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी को लेकर भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने गुरूवार को ऑरेंज अलर्ट ( Orange Alert) की घोषणा की है। IMD के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ( RK Jenamani) ने कहा कि शुक्रवार को (यानी कल) देश के कुछ हिस्सों में 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान दर्ज किया गया। इसे देखते हुए हमने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, UP, ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट की घोषणा की है। वही मई के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ बढ़ने और बारिश होने की भी संभावना है।
वही मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 23 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान (maximum temperature) 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही लू भी चलने की संभावना है। इसके अलावा शुक्रवार को दिल्ली में तापमान 45 45 डिग्री सेल्सियस ऊपर तापमान दर्ज किया जा सकता है। वही 30 अप्रैल को भी यही तापमान बना रहने वाला है। दिल्ली में भी अगले महीने भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। महीने के शुरुआती दिनों की बात करें तो 1 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि 2 मई को यह तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके बाद 3 मई को न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 4 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal