प्रेमी के लिए पड़ोसन की हत्या

693
SHARE

करनाल।

CIA-1 वन ने भले ही हरिसिंहपुरा गांव में महिला के मौत की गुत्थी को सुलझाते हुए दावा किया कि लड़की ने प्रेमी के साथ रहने के लिए उसकी हत्या की हो, लेकिन पीड़ित परिवार ने पुलिस की इस थ्योरी को सिरे से नकार दिया है। उनके पास ऐसे कई तर्क हैं जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

उनका यह भी कहना है कि लड़की को हत्या का आरोपी ठहरा कर पुलिस कई अन्य आरोपियों को बचाने की पटकथा लिख रही है। इस वजह से पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी परिवार की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग जोड़ दिया। जिससे मामला इस तरह से सनसनीखेज बन जाए कि असली आरोपी को साफ बचाया जा सके।

मृतक महिला राजवंती के बेटे राकेश व पति सतबीर ने बताया कि जिस लड़की को हत्या का आरोपी करार दिया गया, उसकी उम्र महज 22 साल है। आखिर इतनी कम उम्र की लड़की कैसे अकेले अपने दम पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे सकती है। वह हत्या भी करती है, शव को करंट लगाती है। इसके बाद जला भी देती है। सतबीर ने बताया कि लड़की के साथ उसके परिवार वाले भी हत्याकांड में शामिल हैं। पीड़ित ने बताया कि मामले में झोला छाप डॉक्टर सुशील, उसकी पत्नी और छोटी बेटी भी शामिल है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal