भिवानी समेत हरियाणा के 10 शहरों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

1520
SHARE

चंडीगढ़।

हरियाणा में यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज में जलस्तर फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। हरियाणा सिंचाई विभाग के अधिकारी आरएस मित्तल ने बताया कि कल पानी का स्तर नीचे जाना शुरू हो गया था, लेकिन रात से यह फिर से बढ़ना शुरू हो गया। जिसे देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि अभी पानी का स्तर और नीचे जाएगा।

वहीं, नदियों में जलस्तर बढ़ने से हरियाणा के कई जिलों के गांवों में पानी भर गया। जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। हथिनी कुंड बैराज में बढ़ते पानी को लेकर एक बार फिर हरियाणा और दिल्ली के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के 10 शहरों के लिए रात 7 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। इनमें लोहारु, भिवानी, तोशम, सिवानी, हांसी, हिसार, आदमपुर, नाथूसरी चोपटा, फतेहाबाद शहर शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर हरियाणा के अंबाला में बाढ़ से राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का घर भी नहीं बचा। अंबाला कैंट में शास्त्री कॉलोनी स्थित उनके घर में भी पानी भर गया है। ग्राउंड फ्लोर का पूरा सामान पहली मंजिल पर शिफ्ट किया गया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal