भिवानी निवासी पुलिसकर्मी ने हांसी में किया सुसाइड

66
SHARE
हांसी।
हांसी में मंगलवार (22 अक्टूबर) सुबह ASI ने ऑन ड्यूटी सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान भिवानी के रहने वाले राज सिंह के रूप में हुई है। वह डायल 112 पर बतौर इंचार्ज तैनात थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा। राज सिंह की मौत की सूचना के बाद परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे हैं। उनके बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।
राज सिंह के साथ तैनात पुलिसकर्मियों का कहना है कि राज सिंह एक सप्ताह से बहकी-बहकी बातें कर रहा था। वह कहता था कि मेरी आंख फड़क रही है, कुछ अनहोनी होने वाली है। हम उसे दिलासा देते थे कि ऐसा कुछ नहीं होता।
राज सिंह उमरा गांव में कुलदीप सिंह के मकान की पहली मंजिल पर रहते थे। सुबह करीब 6 बजे वह छत पर कुर्सी पर बैठे हुए थे। अचानक उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली और सिर में गोली मार ली। आवाज सुनकर मकान मालिक मौके पर पहुंचे।
राज सिंह के सिर से खून निकल रहा था और उनकी रिवॉल्वर पास ही पड़ी थी। मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस के अधिकारियों को दी। अधिकारी मौके पर पहुंचे और राज सिंह के शव को अस्पताल भिजवा दिया।
अस्पताल में पहुंचे राज सिंह के भाई ने बताया कि वह सुलझा हुआ इंसान था। वह सुसाइड नहीं कर सकता। राज सिंह की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। इसकी जांच की जानी चाहिए। उसको घर से भी कोई परेशानी नहीं थी। उसके 2 बच्चे हैं। बेटा रवि 25 साल का है और एक बड़ी बेटी है।
DSP रविंद्र सांगवान ने बताया कि बताया कि राज सिंह ऑन ड्यूटी थे। उनके साथ 2 और कर्मचारी थे। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। अभी हमारी जांच में मानसिक रूप से परेशान होने वाली बात सामने नहीं आई है। बाकी इनके साथ काम करने वाले कर्मचारी ज्यादा बता पाएंगे। परिवार की तरफ से भी ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया है।
कैसे गोली चली, ये जांच का विषय है। इनका पर्सनल मोबाइल सुबह 4:45 बजे से बंद आ रहा है। उसे सर्विलांस पर लगा रहे हैं। जल्द मोबाइल के बारे में पता लगा लिया जाएगा।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal