राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू NDRI करनाल पहुंचीं

142
SHARE

करनाल।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हरियाणा के करनाल जिले में हैं। वह NDRI के दीक्षांत समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत कर ही हैं। उनका हेलिकॉप्टर करनाल में लैंड कर चुका है। यहां से राष्ट्रपति सीघा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं।

दीक्षांत समारोह में कुल 542 डिग्रियां दी जाएंगी, जिनमें 77 बीटेक, 307 परास्नातक और 158 PHD डिग्री शामिल हैं। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें गोल्ड मेडल तथा योग्यता प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति अपने हेलिकॉप्टर से सीधे हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में जाएंगी।

NDRI के इस दीक्षांत समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री मत्स्यपालन पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय परशोत्तम रुपाला, केंद्रीय राज्य मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय कैलाश चौधरी, करनाल के सांसद संजय भाटिया, विधायक हरविन्द्र कल्याण, रामकुमार कश्यप, धर्मपाल गोंदर, शमशेर सिंह गोगी, भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मीडिया कोआर्डिनेटर जगमोहन आनंद भाग लेंगे।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal