शाह बोले-हरियाणा में कांग्रेस BC आरक्षण छीन मुसलमानों को देगी:हुड्‌डा को चैलेंज

73
SHARE

महेंद्रगढ़ ।
महेंद्रगढ़ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पहुंचे अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में पिछड़ा वर्ग (BC) का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है। कांग्रेस की सरकार बन गई तो वह हरियाणा में भी यही करेंगे।
शुरूआत में शाह ने हरियाणा के जवान, किसान और खिलाड़ियों की तारीफ की। शाह ने कहा कि हरियाणा से सबसे ज्यादा जवान सेना में भेजे जाते हैं। सबसे ज्यादा मेडल यहीं के धाकड़ लाते हैं। देश का अन्न भंडार भरने वाला हरियाणा का किसान है।
शाह ने कहा कि पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा को चैलेंज देते हुए कहा कि आजकल कांग्रेस वाले हिसाब मांग रहे हैं। मैं बनिया का बेटा हूं। पाई-पाई का हिसाब लाया हूं। वे आंकड़ों के साथ मैदान में आएं। हमारे कार्यकर्ता राज्य ही हर पंचायत में जाकर सरकार का हिसाब देंगे। कांग्रेस को भी अपने कुशासन और विकास न करने का हिसाब देना होगा।
शाह ने कहा कि हमने यहां बीसी के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया है। जो अब भी कॉमन मैन बनकर ही काम कर रहे हैं।
अमित शाह ने नायब सैनी को लेकर कहा- ये सीएम बनने के बाद भी कॉमन मैन है। इनका दरवाजा 24 घंटा 365 दिन आपके लिए खुला रहेगा।
मोदी जी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बने है। मोदी जी के दिल में हरियाणा देश में सबसे ऊपर है। मेरी बात याद रखना। यहां पर मोदी ने संगठन का काम किया।
हर तहसील और पंचायत और कार्यकर्ता को नाम से जानते है। बीसी समाज को आज तीन बड़ी रियायतें दी है। एक घंटे में ही इसका नोटिफिकेशन हो जाएगा।
नायब सैनी अभी नोटिफिकेशन लेकर ही आएं है। अगले चुनाव में बीजेपी और मोदी जी के लिए आशीर्वाद दीजिए।
मैं बीजेपी के कार्यकर्ताओं से कहकर जाता हूं। हरियाणा के चुनाव में तीसरी बार बीजेपी की सरकार पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। हुड्‌डा साहब मैदान में आए और आंकड़ों के साथ आए। कांग्रेस से हिसाब हरियाणा की जनता मांगेगी।
आज यहां से मंच से बीजेपी के एक-एक कार्यकर्ता को आह्वान करना चाहता हूं। बीजेपी के पास हर गांव का हिसाब है।
ब्राह्मण माजरा पंचायत में 20 करोड़ खर्च किया। कलिंगां में 18 करोड़, तिगांव में 85 करोड़, कोरियावास में 517 करोड़, आसनकला में 24 करोड़, खारिया में 22 करोड़ रुपए खर्च किया।
मेरे पास हुड्‌डा साहब आने-आने हिसाब है। हमारे कार्यकर्ता 6225 पंचायतों में जाएंगे हिसाब देंगे। हुड्‌डा साहब हिसाब आपको देना 10 साल के कुशासन और 10 साल विकास से महरूम रखने का।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal