दुष्यंत चौटाला के CM बनने से कुछ लोगों के पेट में दर्द-दिग्विजय चौटाला

188
SHARE

 हिसार।

(JJP) के महासचिव दिग्विजय चौटाला ने शुक्रवार को हिसार के अग्रोहा में वर्करों से मीटिंग की। जिसमें दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हिसार ने 33 साल के युवा दुष्यंत चौटाला को डिप्टी सीएम बना दिया। उन्होंने कहा कि इससे कुछ लोगों के पेट में दर्द है।

यदि हिसार वालों का बस चला तो अगली बार मुख्यमंत्री भी बनाएंगे। जिस दिन दुष्यंत चौटाला हरियाणा का मुख्यमंत्री बनेगा, उस दिन हिसार और उकलाना वालों को किसी की ओर देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दुष्यंत ने एमपी बनने पर भी 5 साल अपना धर्म निभाया था।

चौटाला साहब के सामने रैली नहीं करेंगे
हमारी पुरानी पार्टी वालों कहते हैं कि मेरे सामने रैली करके दिखाओ। परंतु हम चौटाला साहब के सेवक है, आज भी उनका सम्मान करते हैं और ताउम्र सम्मान करते रहेंगे। हम चौधरी देवीलाल के सिद्धांतों पर चलने वाले हैं। चौटाला साहब के सामने रैली करें ये हमें शोभा नहीं देता। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हमारी लड़ाई बहुत लंबी है। किसी के कहने पर दोस्ती न तोड़ देना।

बुढ़ापा पेंशन चौधरी देवीलाल की देन
एक जमाना वो था चौधरी देवीलाल ने 100 रुपये पेंशन बढ़ाई तो चौधरी बंसी लाल ने कहा था कि यह लागू नहीं हो सकती, इतना खजाना कहां से लाओंगे। तब देवीलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री बनूंगा तो कोई रोकने वाला नहीं बनेगा। कश्मीर से कन्याकुमारी तक पश्चिम बंगाल से लेकर गुजरात तक बुढा़पा पेंशन मिल रही है और यह पेंशन चौधरी देवीलाल की देन है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री का दो दिन पहले बयान आया कि वो लेखा जोखा का फार्मूला लेकर आओ, जो दुष्यंत ने हरियाणा में लागू किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भंगवत मान का यह बयान आया कि अगर 75 प्रतिशत नौकरियों में आरक्षण का फार्मूला पास हो गया तो वह भी पंजाब में लागू कर देंगे।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal