सोनिया को जिला महामंत्री, बबीता को जिला उपाध्यक्ष एवं पिंकी को मिली जिला सचिव की जिम्मेवारी

304
SHARE
महिलाओं ने राजनीतिक या सामाजिक हर क्षेत्र में स्वयं को किया साबित : जिला अध्यक्ष
समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में एक छोटा सा योगदान है माइक्रो डोनेशन अभियान : धूपड़
भिवानी।
स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता तंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक से पूर्व महिला मोर्चा में विस्तार करते हुए सोनिया अत्री को महिला मोर्चा जिला महामंत्री, बबीता सोनी को जिला उपाध्यक्ष एवं पिंकी नागर को जिला सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता तंवर ने संयुक्त रूप से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर नवदायित्व की बधाई दी। बैठक को संंबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं का समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान है, चाहे राजनीतिक क्षेत्र हो या सामाजिक क्षेत्र, महिलाएं हर जगह अपने आपको साबित करते हुए अपनी जिम्मेवारी निभाने का कार्य करती है।
महिलाएं अपने अपने घरेलू कार्य को पूर्ण करके राजीनति में भी अपना समय देकर नारी शक्ति दर्शाती है। जिला अध्यक्ष ने आगामी कार्ययोजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि आगामी 14 फरवरी को महिला मोर्चा द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की जयंती अवसर पर जिले भर में श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्व. सुषमा स्वराज हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत है और उनकी जीवनी पर तमाम जिले में जानकारी दी जाएगी। धीूपड़ ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया जा रहा है। यह डोनेशन समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में एक छोटा सा योगदान है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को बढ़-चढक़र हिस्सा लेना है। इस अवसर पर जिला महामंत्री बृजपाल सिंह तंवर व हर्षवर्धन मान, मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी शिवकुमार पाराशर, सह मीडिया प्रभारी रोहताश चौहान, कार्यालय सचिव अमित कौशिक, महिला मोर्चा जिला महामंत्री चंदा गुप्ता, मनीषा, सुमन, निकिता तंवर, पिंकी, सपना, उषा, प्रवीण आदि उपस्थित रहे।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal