तांबे का स्क्रैप पिघलाने के दौरान निकली गैस से 30 महिलाएं बेहोश, हुंडई मेंटल कंपनी में हुई घटना

123
SHARE

सोनीपत।

पांची गुजरान रोड पर डीआईसीटी के पास स्थित हुंडई मेंटल में स्टील का स्कैप पिघलाने का काम किया जाता है। कंपनी में 100 से अधिक महिलाएं काम करती हैं। बताया जा है कि अब कुछ दिन से कंपनी में स्टील के साथ ब्रांज को पिघलाने का काम शुरू किया गया है। सोनीपत के गन्नौर में पांची गुजरान रोड पर हुंडई मेंटल कंपनी में स्क्रैप पिघलाने के दौरान अचानक निकली गैस से महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वह बेहोश होकर गिरने लगी। इस दौरान करीब 30 महिलाओं को तबियत बिगड़ने के चलते आसपास के निजी अस्पताल व सीएचसी गन्नौर में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद डीएसपी की टीम फैक्टरी में पहुंच गई है। वहीं सीएमओ डॉ. टीना आनंद ने भी अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना है।

पांची गुजरान रोड पर डीआईसीटी के पास स्थित हुंडई मेंटल में स्टील का स्कैप पिघलाने का काम किया जाता है। कंपनी में 100 से अधिक महिलाएं काम करती हैं। बताया जा है कि अब कुछ दिन से कंपनी में स्टील के साथ ब्रांज को पिघलाने का काम शुरू किया गया है। यहां पर स्क्रैप विदेश से आता है। शनिवार को जब भट्टी में स्क्रैप से ब्रांज को छांटकर भट्टी में डालकर पिघलाया जा रहा था तो अचानक कोई गैस निकलने से वहां काम कर रही 25 से 30 महिलाओं की हालत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत आसपास के अस्पतालों व सीएचसी गन्नौर में ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें तीन-चार महिलाओं की हालत ज्यादा खराब है।

सूचना के बाद डीएसपी गन्नौर जोगेंद्र राठी व थाना प्रभारी धीरज कुमार टीम के साथ फैक्टरी में पहुंच गए है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कंपनी में विदेश से डिस्पोजल सामान आता है। जिस यहां पिघलाया जाता है। सीएमओ डॉ. टीना आनंद ने अस्पतालों में जाकर महिलाओं का हालचाल जाना है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक दिल्ली निवासी संजय गर्ग को बुलाया है। साथ ही मैनेजर प्रदीप से जानकारी जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पता लग सकेगा कि किस गैस के कारण महिलाओं की हालत बिगड़ी है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal