10 पदाधिकारियों ने छोड़ी BJP

434
SHARE

हिसार।

भाजपा के दर्जन भर पन्ना प्रमुखों व अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी में अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा छोड़ने का ऐलान किया है। इन्होंने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है। जिला परिषद के CEO पर कार्रवाई न होने से वे नाराज हैं। पन्ना प्रमुखों ने दावा किया कि जिला प्रधान के संज्ञान में मामला होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।

हिसार के खंड अग्रोहा के गांव नंगथला में शनिवार को भाजपा के पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री किसान मोर्चा प्रभारी, मंडल महामंत्री, एससी मोर्चा प्रभारी, सहित विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बैठक की। सभी ने अनदेखी के आरोप लगाए और सामूहिक इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को भेजने का फैसला लिया गया।

उन्होंने बताया कि 7 गांव के सरपंच, हिसार डीसी, प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास गोयल सहित पार्टी के अन्य उच्च पदाधिकारियों को अवगत करवा चुके कि जिला परिषद के CEO लगातार उनकी अनदेखी कर रहे हैं। उन द्वारा ग्राम विकास के कार्यों में अड़चन पैदा की जा रही है। सभी को जानकारी देने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया।

अग्रोहा भाजपा के इन पदाधिकारी ने दिया इस्तीफा

  • पन्ना प्रमुख – नरेंद्र चौहान
  • बूथ अध्यक्ष -देशराज 105
  • महावीर सिंह -106
  • सुभाष भादू- 108
  • प्रभारी अग्रोहा मंडल – अविनाश
  • शक्ति केंद्र -देशराज बुआल
  • शहर शक्ति केंद्र प्रमुख- राजेश कुमार 104
  • मंडल महामंत्री किसान मोर्चा अग्रोहा सुरेश पवार 107
  • एससी मोर्चा अग्रोहा मंडल अध्यक्ष –उम्मेद सिंह

 

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal