होटल में फ्री में खाया खाना 2 सिपाही और SPO सस्पेंड

946
SHARE

महम।

रोहतक में 3 पुलिस कर्मचारियों को SP ने सस्पेंड कर दिया है। ये पुलिसकर्मी एसएचओ की गाड़ी लेकर महम के होटल में गए थे। होटल में फ्री में खाना खाया और फिर वहीं चालान काटने लगे। यही नहीं होटल संचालक के साथ अभद्र व्यवहार भी किया।

संचालक ने इसकी शिकायत SP को दी। SP ने कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित कर दिया। इसमें महम पुलिस थाना में तैनात मुख्य सिपाही सुरेश, सिपाही बलजीत व स्पेशल पुलिस ऑफिसर सुखबीर (SPO) शामिल हैं। एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस वालों पर सप्ताह में दूसरी कार्रवाई की है। इससे पहले शहर की गौकर्ण पुलिस चौकी प्रभारी सहित 5 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था। क्योंकि उन्होंने शहर के एक होटल में जाकर बदतमीजी की थी। जो घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal