भिवानी: शिशु भारती स्कूल में आयोजित किया गया रोल प्ले

335
SHARE

भिवानी।

कॉलोनी स्थित शिशु भारती हाई स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए रोल प्ले प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमे नर्सरी व के जी कक्षा से कुल एक सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संचालक कर्ण मिर्ग द्वारा मां शारदा के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर की गयी। इसक पश्चात बच्चों ने विभिन्न महँ शख्सियतों के रूप में अपनी हुनर को प्रदर्शित किया। बच्चे इस गतिविधि में सामाजिक सन्देश भी नज़र आये। किसी बच्चे ने पॉलिथीन न प्रयोग करने का सन्देश दिया तो किसी ने मोबाइल फ़ोन न प्रयोग करने का।

कुछ बच्चे ने महान शख़्सियत्तों जैसे कि रानी लक्ष्मी बाई , सुभाष चंद्र बोसे ,जवाहर लाल नेहरू आदि की पोशाक पहन कर सन्देश दिया। प्राचार्या ज्योति चांदना ने बताया कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए आयोजित की जाती हैं। इस कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए भी क्विज का आयोजन किया गया जिसमे विजेता अभिभावकों को अवेयर अभिभावक सम्मान से पुरुस्कृत किया गया। संचालक कर्ण मिरग ने अपने व्यक्तव्य में अभिभावकों को पेरेंटिंग से सम्बंधित कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला जैसे कि बच्चों का खान-पान कैसा होना चाहिए , उनमें अच्छी आदतें कैसे डाली जाएं, पढाई में किन बिंदुओं पर काम करके उनका एक अच्छा आधार बनाया जा सकता है। इसके बाद विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया व् सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता पुरुस्कार दिया गया। मन संचालन अंग्रेज़ी की प्रवक्ता नेहा गुलाटी द्वारा किया गया।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal