भिवानी: इंटरनेशनल बॉक्सर पूजा बोहरा की शादी 22 को

473
SHARE

भिवानी

जिले की अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा 22 फरवरी को जींद के आकाश के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी। पूजा बोहरा की शादी जींद जिले के गांव बड़छप्पर निवासी आकाश के साथ तय हुई है, जोकि जींद में ही यूनाइटेड इंडियन इंश्योरेंस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी है।

शादी को लेकर दोनों परिवार में ‌खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि इस शादी में कोई दहेज नहीं दिया जाएगा। सिर्फ 1 रुपए का शगुन देकर शादी होगी।

भिवानी जिले के गांव नीमड़ीवाली निवासी पूजा बोहरा अपने परिवार के साथ कई साल से शहर के विकास नगर में रहती है। आकाश और पूजा ने सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू की थी। पूजा बोहरा ने बताया कि 19 अगस्त 2019 को फेसबुक पर पहली बार आकाश का मैसेज आया। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी बातचीत शुरू हुई। 2020 में बातचीत प्यार में बदल गई। पहले आकाश ने अपने प्यार का इजहार किया था।

पूजा ने जब यह बात अपने परिवार को बताई तो उन्हें भी आकाश अच्छा ललगा। सके बाद आकाश को उसके परिजनों ने उसके लिए पसंद कर लिया। दोनों परिवारों ने उनके रिश्ते को सहमति दे दी।

बॉक्सर पूजा बोहरा के पिता फुटबाल प्लेयर रह चुके हैं। उनकी बड़ी बहन पूनम गृहिणी और छोटा भाई अरविंद डीपीई है। उनके मंगेतर आकाश की बड़ी बहन प्रियंका ऑस्ट्रेलिया में रहती है, जोकि शादीशुदा है। मां सरला देवी गृहिणी हैं और उनके पिता का निधन हो चुका है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal