सर्दी का सितम: 2.8°c के साथ महेंद्रगढ़-नारनौल सबसे ठंडे रहे

149
SHARE
हरियाणा में सर्दी का प्रकोप अब बढ़ने लगा है। क्रिसमिस से 1 दिन पहले तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 2. 8 डिग्री पर आ गया। वहीं नारनौल में रात का पारा 3. 2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में शनिवार को महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा शहर रहा। चंडीगढ़ का तापमान भी 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में -2.1 डिग्री की औसत गिरावट दर्ज की गई है। सिरसा को छोड़ अब प्रदेश के सभी स्थानों पर रात का तापमान 6 डिग्री से नीचे आ गया है। बीती रात हरियाणा में अंबाला AWS में 3.2 डिग्री, बालसमंद हिसार में 3.6 डिग्री, हिसार में 3.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हिसार में पारा सामान्य से 3.5 डिग्री नीचे चला गया है। वहीं अंबाला में 24 घंटे में तापमान में 3.8 डिग्री और रोहतक में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
दिसंबर का अंत आते आते सर्दी भी तेज पड़ने लगी है। यही कारण है कि न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार रात मौसम बिल्कुल साफ रहा। जिसके कारण न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखी गई तथा यह महेंद्रगढ़ में 2. 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जोकि प्रदेश का सबसे कम तापमान रहा।
वहीं नारनौल में भी तापमान में गिरावट देखी गई है। नारनौल का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ साथ सुबह के समय ठिठुरन बढ़ गई है तथा लोगों को जबरदस्त सर्दी का एहसास होने लगा है।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal