सूटकेस में मिली महिला की डेड बॉडी

1033
SHARE

पानीपत।

शहर में रोहतक-जयपुर हाईवे पर सिवाह के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज पर किनारे लगी ग्रिल के साथ एक सूटकेस पड़ा मिला। राहगीरों ने उसे खोलकर देखा तो उनके पैरो तले की जमीन खिसक गई। सूटकेस में सामान नहीं, बल्कि एक महिला की डेड बॉडी थी।

महिला के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और मुंह पर टेप लगी थी। जिसकी सूचना तत्काल प्रभाव से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर 29 थाना पुलिस, तीनों CIA समेत तमाम पुलिस दलबल मौके पर पहुंचा। जहां पहुंचने के बाद पुलिस ने FSL टीम को भी सूचित किया। सभी टीमों ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।

हाईवे पर ग्रिल के बीच में कपड़े का सूटकेस पड़ा हुआ था। महिला के दोनों व पैर हरी रस्सी से बंधे हुए थे। महिला के बाल सफेद हैं। जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष अनुमानित है। जैसे-जैसे सूचना मिलती रही, मौके पर स्थानीय गांव के लोग पहुंचने लगे। वहां लोगों की भीड़ लग गई। महिला की पहचान करवाने के लिए उसके मुंह पर लगी टेप को उतारा गया। करीब 50 से ज्यादा लोगों को इसकी पहचान करवाई गई। करीब दो घंटे तक भी महिला की कोई पहचान नहीं पाई।

इसके बाद मौके पर एम्बुलेंस को बुलाया गया। शव को मौके से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम में महिला के मौत के असल कारणों एवं हत्या करने के तरीकों का खुलासा होगा।  मौके पर सूचना मिलने के बाद पुलिस दलबल मौके पर पहुंचा। ASP IPS मयंक मिश्रा भी पहुंचे। सभी जरूरी साक्ष्य को जुटाए गए। पुलिस ने हर एंगल पर मौके पर जांच की। पहचान न होने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP शशांक कुमार सावन ने पांच टीमें गठित की। ये टीम ASP के नेतृत्व में काम करेगी। टीमों में CIA 1, 2 व 3 के साथ-साथ सेक्टर 29 थाना पुलिस और साइबर टीम शामिल हैं। सभी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal