हरियाणा सरकार की कर्मचारियों को DA की सौगात

184
SHARE
चंडीगढ़।
हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने सूबे के कर्मचारियों के 4 प्रतिशत DA में बढ़ोतरी की है। अब कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए मिलेगा। अब तक 38 फीसदी ही डीए कर्मचारियों को मिलता था। बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2023 से लागू होगा। सरकार के इस फैसले से हरियाणा के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।
हरियाणा के सरकारी विभागों में कुल 4 लाख 45 हजार 346 स्वीकृत पद हैं। हालांकि इनमें 2 लाख 62 हजार 849 पद ही भरे हुए हैं, जबकि एक लाख 82 हजार 497 पद खाली हैं। इन पदों पर तैनात कर्मचारियों को सरकार के इस नए आदेश का लाभ मिलेगा।
ACS ने जारी किया लेटर
अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS-वित्त) अनुराग रस्तोगी ने डीए बढ़ोत्तरी का लेटर जारी किया है। इसके अनुसार 1 जनवरी 2023 से डीए को मूल वेतन के मौजूदा 38% से बढ़ाकर 42% कर दिया गया है। बढ़े हुए डीए का एरियर भुगतान जनवरी 2023 से किया जाएगा।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal