भिवानी: नगर परिषद में CM फ्लाइंग रेड

724
SHARE

भिवानी।

नगर परिषद कार्यालय में सीएम फ्लाइंग ने रेड की। अधिकारियों ने नागरिकों के पेंडिंग पड़े कार्यों की समीक्षा ली। इसके साथ ही कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर जांचे गए।

छापेमारी के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट आत्माराम गोदारा ने बताया कि सीएम फ्लाइंग को नागरिकों की तरफ से नगर परिषद में हो रहे कार्यों को देरी से करने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद सीएम फ्लाइंग ने नगर परिषद में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि कुल 2147 फाइलें, जिनका कार्य पेंडिंग है उन्हें 10 दिन के अंदर पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 29 फाइल रेड जोन में हैं जिनका कार्य 10 दिन के अंदर करना जरूरी है अन्यथा कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कुछ कर्मचारी भी गैरहाजिर मिले और कुछ देरी से पहुंचे जिन्हें हिदायत दी गई है कि वे समय पर कार्यालय पहुंचे और जनता के काम करें। उन्होंने बताया कि क्लर्क हड़ताल के चलते गैरहाजिर हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal