हरियाणा : 16 जिलों भारी में बारिश होने का रेड अलर्ट जारी

1524
SHARE

हरियाणा में आज भी 16 जिलों के लिए भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पिछले 9 घंटे में रिकॉर्ड 38.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से अधिक है। इससे प्रदेश की 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के साथ दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिले महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल,भिवानी, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। हरियाणा में पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से हाईवे पर पानी का बहाव तेज हो गया है। इसमें एक ट्रक भी फंस गया है। पिछले कुछ घंटों से हाइवे पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

वहीं हालात को देखते हुए CM मनोहर लाल खट्‌टर ने चंडीगढ़ में अफसरों की आपात मीटिंग बुला ली है। जिसके बाद CM वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डिप्टी कमिश्नरों से भी बात कर जिलों में हालात का जायजा लेंगे।

अंबाला में बारिश से जलभराव को देखते हुए DC डॉ. शालीन ने नेशनल हाईवे-152 अंबाला-हिसार मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया है। उन्होंने अपील की कि अंबाला से लुधियाना नेशनल हाईवे-44 को इस समय प्रयोग में न लाएं, क्योंकि बारिश के कारण ये प्रभावित है। अंबाला DC ने हालात बिगड़ते देख जिले में सेना और NDRF टीम बुला ली है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal