हिसार : अपहरण के बाद युवक का मर्डर

1559
SHARE

हिसार।

हिसार में युवक का अपहरण के बाद मर्डर कर दिया गया है। उसका शव रविवार को बालसमंद नहर में मिला। शरीर पर चोट के निशान हैं। मृतक की पहचान सुनील निवासी गांव धीरणवास के रूप में हुई है।

सुनील की बॉडी को पुलिस हिसार सिविल अस्पताल ले आई है। सुनील करीब 6 महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। वह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था। उस पर अपहरण, फिरौती, हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज थे। उसका अपहरण करने वाला उसका दोस्त अजीत ही था। पुलिस ने पहले सुनील के दोस्त सुमित की शिकायत पर 8 के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था।  सुनील का उसके गांव के ही कुछ युवकों ने ऑटो में अपहरण कर लिया। उस समय सुनील अपने दोस्त सुमित के साथ शराब के ठेके पर था। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि शराब के ठेके पर सुनील का कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ।

सुमित ने बताया कि वह किसी तरह से उनसे छुड़वा कर अपने घर की तरफ भागा। आवाज सुनकर सुनील का भाई कुलदीप सिंह, राजेश उर्फ सोमी, शमशेर उसे छुड़ाने के लिए भागे। लेकिन हमलावर सुनील से मारपीट कर उसे अपने ऑटो में डालकर ले गए। वे सभी उनके पीछे-पीछे सुनील को छुड़वाने के लिए भागे। लेकिन आरोपी सुनील को लेकर फरार हो गए और जाते समय कह रहे थे कि सुनील को जान से मारेंगे।  पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal