आप ने भिवानी में कार्यक्रम को दिया मूर्त रूप : गीता श्योराण लाखलाण

237
SHARE

भिवानी :

हरियाणा प्रदेश में 3 सितंबर को आम आदमी पार्टी अपने सर्कल इंचार्ज शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से प्रदेश में अपनी उपस्थित दर्ज करवाने जा रही है। इसको लेकर स्थानीय नई अनाज मंडी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम दोपहर एक बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचेंगे। समारोह स्थल की तैयारियों को लेकर शनिवार को आप पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष गीता श्योराण लाखलाण ने कहा कि इस समारोह में बैठने के लिए 5 हजार कुर्सियां लगाई गई है। इसमें प्रदेश के 1400 से अधिक सर्कल इंचार्ज एक साथ शपथ लेंगे। इसके अलावा राज्य व जिला कार्यकारिणी सहित कुल 4 हजार पदाधिकारी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके अलावा आमजनता भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में पहुंचकर शपथ ग्रहण करेगी। उन्होंने बताया कि ये चार हजार पदाधिकारी आने वाले समय में प्रदेश में एक लाख कार्यकर्ताओं की टीम हर विधानसभा स्तर पर वार्ड वाईज तैयार करेंगे, जो 2024 के चुनाव को हरियाणा में जितवाने का काम करेगी। पवन हिंदुस्तसानी ने कहा कि 3 दिन के छोटे से नोटिस पर पार्टी ने भिवानी में एकाएक इस कार्यक्रम को बनाया है। इसके लिए समारोह स्थल के मुख्य मंच सहित विभिन्न तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला अध्यक्ष गीता श्योराण लाखलाण ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में 3 सितंबर के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर उत्साह है। इसके लिए पीने के पानी, स्टेज व आए हुए लोगों के भोजन की व्यवस्था भिवानी की नई अनाज मंडी में कर दी गई हैं। इस मौके पर आप के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं प्रदेश संयुक्त सह सचिव पवन हिंदुस्तानी ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी सर्वे के आधार पर विधानसभा व लोकसभा की टिकटें देगी। पार्टी का यह इतिहास रहा है कि एक आम व्यक्ति को टिकट देकर विधायक व सांसद बनाने का काम पार्टी करती रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश में आम आदमी पार्टी का ही जलवा है कि हरियाणा प्रदेश में मूलभूत सुविधाएं व विकास के मुद्दे पर विभिन्न पार्टियां आज बात करती है। यह आम आदमी पार्टी की ही देन है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गीता लाखलान, आप के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं प्रदेश संयुक्त सह सचिव पवन हिंदुस्तानी, लोकसभा उपाध्यक्ष दलजीत तालु, मीडिया प्रभारी राजा चांगिया, किसान सैल अध्यक्ष करतार सिंह, युवा जिला अध्यक्ष मंजीत सिंघानिया, एससी सैल के अध्यक्ष राजबीर धनाना, लोकसभा सहसचिव सविता नंदा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप दलाल, विजय सिंह फौजी, अनिल सिवाच, रमेश शर्मा, अशोक शर्मा, बलबीर सिंह जिला सहसचिव, विनोद, सूबेदार राजकुमार, विवेक घुसकानी, जोगेंद्र, सतबीर, कुलवीर, प्रवीण समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal