शैतानी शक्ति इंसान को सैदेव गिराने में लगी रहती हैं-सतगुरु कंवर साहेब

80
SHARE

भिवानी।

शैतानी शक्ति इंसान को सैदेव गिराने में लगी रहती हैं लेकिन जो गुरु के अंग संग रहते हैं उनका बाल भी बांका नहीं हो सकता।अच्छाई और बुराई दोनों ही हर इंसान में बराबर रहती हैं लेकिन उभरती हैं संग के साथ।अच्छे के संग से अच्छाई उभरेगी और बुरे के संग से बुराई।यह सत्संग वचन परमसंत सतगुरु कंवर साहेब जी महाराज ने दिनोद धाम में स्थित राधास्वामी आश्रम में फरमाये।हुजूर कंवर साहेब ने फरमाया कि राजा परीक्षित को काल आकर कहने लगा कि अब मैं आपके राज्य में अपना पसारा करूंगा।

राजा ने कहा कि आप को मै रोक तो नहीं सकता लेकिन मैं आपको वो स्थान दूंगा जहां आप रह सकते हो।उन्होंने काल को वो स्थान वो देह बताई जहां कुसंग था।काल एक दिन राजा परीक्षित की बुद्धि पर आकर बैठ गया और एक साधु के गले मे मरा हुआ सांप डाल दिया।साधु के शिष्य ने श्राप दिया कि आप को एक दिन सर्प ही डसेगा।गुरु महाराज जी ने फरमाया कि दुनिया की सभी कथा कहानी,प्रसंग हमे यही शिक्षा देते हैं कि आपका संग ही आपके अंतर में विधमान प्रवृति को उजागर करता है।इसे ही सन्त माया कहते हैं।माया महा ठगनी है ये किसी को नहीं छोड़ती।माया की ठगी से तो केवल सन्त महात्मा ही बच सकते हैं।गुरु महाराज जी ने कहा कि वक्त बड़ा बलवान है।वक़्त की चाल को जो नहीं समझ पाता वो वक़्त के साथ बह जाता है।अक्ल लगा कर यदि सही मार्ग चुना जाए तो उसमें लाभ ही लाभ है।लेकिन लाभ के चक्कर मे किसी का नुकसान मत करो।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal