खेल विभाग द्वारा खेल नर्सरियों के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित 15 मार्च तक

26
SHARE

भिवानी।

खेल विभाग द्वारा जिला में खेल नर्सरियां खोलने के लिए 15 मार्च तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन खेल नर्सरियों में ओलम्पिक, एशियन तथा कॉमन वैल्थ खेलों के लिए खिलाडिय़ों की तैयारियां करवाई जाएंगी। इच्छुक सरकारी व निजी खेल नर्सरी एवं ग्राम पंचायते खेल विभाग के पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि खेल विभाग की खेल नर्सरी योजना अनुसार प्रदेश में प्रारंभिक रूप से खेलो को बढ़ावा देने तथा ग्रास रूट स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारना है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा खेल नर्सरी योजना के तहत राज्य में एक हजार खेल नर्सरीयां सरकारी एंव निजी शिक्षण संस्थानो, निजी खेल संस्थानो तथा ग्राम पंचायतों को अलाट की जानी है। यह खेल नर्सरियां प्रत्येक वर्ष शैक्षणिक स्तर प्रारंभ होने से 31 जनवरी तक चलाई जाएंगी। खेल नर्सरियों का आवंटन शैक्षणिक स्तर के आरंभ में वर्ष में केवल एक बार ही किया जाएगा।

आवेदक संस्था के पास खेल विशेष का आधारभूत इन्फ्रास्ट्रक्चर, खेल उपकरण व उसी खेल का योग्य प्रशिक्षक तथा खिलाडिय़ों कि खेल प्रतिभा होना अनुवार्य है। संस्था द्वारा खेल नर्सरी में चयनित हुए खिलाडिय़ों की फीस वहन नही कि जाएगी तथा खिलाडिय़ों को दी जाने वाली रियायतों व सुविधाओं कि सूचना संस्थानो द्वारा खेल नर्सरी मे डिस्पले कि जानी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरियों मे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों द्वारा प्राप्त खेल उपलब्धि आधार पर स्तर समाप्ति से पूर्व ग्रेडिंग की जाएगी। खेल नर्सरी में विभागीय मापदण्ड अनुसार प्रशिक्षक की नियुक्ति सम्बन्धित संस्था द्वारा की जाएगी। चयनित किए गए प्रशिक्षक की योग्यता कि जांच सम्बन्धित स्कूल द्वारा जिला खेल अधिकारी से करवाई जाएगी।
जिला खेल अधिकारी धुरेन्द्र सिंह ने बताया कि खेल नर्सरियों के आवेदन बारे में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला खेल विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह खेल नर्सरियां केवल उन्हीं खेलों की खोली जाएंगी, जो खेल ओलम्पिक, एशियन तथा कॉमन वैल्थ में शामिल हैं। खेल नर्सरी में चयनित होने वाले खिलाडिय़ों कि आयु सीमा 8 से 19 वर्ष की होगी। प्रत्येक नर्सरी में 20 से 25 खिलाड़ी होने चाहिए तथा प्रतिक्षा सूची में 10 खिलाड़ी रखे जाएंगे। एक संस्थान में दो या दो से अधिक खेल नर्सरियां आवंटित नही की जाएँगी। उन्होंने बताया कि जिला भिवानी कि इच्छुक सरकारी/गैर सरकारी/निजी खेल एकेडमी व ग्राम पंचायत जिस खेल की खेल नर्सरी लेने के इच्छुक है, उस खेल का उचित मैदान उनके पास होना जरूरी है और ये संस्थान खेल विभाग कि आफ्सियल वेबसाईट पर अपना रजिस्ट्रेशन 15 मार्च से पूर्व करवा सकते हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal