हरियाणा में इनेलो से छिन सकता है इलेक्शन सिंबल ?

38
SHARE

हिसार।
हरियाणा में पूर्व उपमुख्यमंत्री ताऊ देवीलाल की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) का सिंबल किसी भी समय छिन सकता है। ऐसा हुआ तो 2029 का विधानसभा चुनाव भी इनेलो अपने सिंबल चश्मे पर नहीं लड़ पाएगी। लगातार 2 विधानसभा चुनाव में इनेलो के प्रदर्शन के बाद ये हालात बने हैं।

इनेलो को भले ही 2024 के इस विधानसभा चुनाव में 2 सीटों पर जीत मिली हो, लेकिन पार्टी चुनाव आयोग के सिंबल बचाने के 5 नियमों में से किसी को पूरा नहीं कर पाई। इस बार भी पार्टी को 6% से कम वोट मिले। वहीं, 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में 2.44% ही वोट हासिल किए थे। इस बारे में जब इनेलो महासचिव अभय चौटाला से बात की तो उन्होंने इसे बकवास बताया।

वहीं, जननायक जनता पार्टी (JJP) ने 2029 के चुनाव में 5 नियम पूरे नहीं किए तो उनके चुनाव चिह्न चाबी पर भी संकट पैदा हो सकता है। JJP यह भी प्रयास करेगी कि वह इनेलो के सिंबल को हासिल कर पाए। दुष्यंत चौटाला ने लोकसभा चुनाव के बाद इस ओर इशारा भी किया था।

हरियाणा विधानसभा के स्पेशल सचिव रहे रामनारायण यादव ने बताया कि इनेलो के पास यह अंतिम मौका था। पार्टी चुनाव चिह्न बचाने के लिए चुनाव आयोग के एक्ट 1968 की धारा 6ए और सी के तहत दी गई शर्तों को पूरा नहीं कर सकी।
रामनारायण यादव ने बताया कि इनेलो के सिंबल पर जहां खतरा है, वहीं JJP के पास अभी 2029 चुनाव तक मौका है। अगर अगले चुनाव में JJP 5 में से एक भी नियम पूरा नहीं करती है तो उनका भी सिंबल (चाभी का निशान) छीना जा सकता है। JJP के पास आगामी 2 चुनाव हैं। 2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal