हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर एक्शन

205
SHARE

भिवानी।  

हरियाणा सरकार ने सूबे के प्राइवेट स्कूलों को एक और झटका दिया है। सरकार ने आदेश दिए हैं कि सभी प्राइवेट स्कूलों को पेरेंट्स को मिलने का टाइम देना होगा। इसके लिए स्कूल मैनेजमेंट को रोजाना 1 घंटे का टाइम शेड्यूल बनाना होगा। साथ ही इसकी जानकारी नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करनी होगी।

सरकार की ओर से इस आशय का लेटर प्राइवेट स्कूल के सभी प्रबंधकों और प्रिंसिपल को जारी किया गया है। सरकार को सूचना मिल रही थी कि पेरेंट्स प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों और प्रिंसिपल से मिलने के लिए जाते हैं, लेकिन उन्हें मिलने का टाइम नहीं दिया जाता है। पेरेंट्स इस दौरान स्कूल के रिस्पेशन या वेटिंग रूम में बैठक कर घंटों इंतजार करते हैं। कई बार तो उन्हें बिना मिले ही वापस लौटा दिया जाता है। ऐसे में पेरेंट्स का समय और पैसा दोनों का नुकसान होता है। इन स्थितियों को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

हरियाणा सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में लिखा है कि अपनी सुविधा के अनुसार कम से कम एक घंटे का समय स्कूलों को पेरेंट्स के लिए निकालना होगा। इसके साथ ही इस निर्धारित समय की जानकारी के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से नोटिस बोर्ड और स्कूल डायरी में उल्लेखित करना होगा। सरकार की ओर से कहा गया है कि स्कूलों को यह नियम सख्ती के साथ फॉलो करने होंगे।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal