कृषि मंत्री जेपी दलाल ने लोहारू हल्के के सिवानी क्षेत्र को दी आज 43 करोड़ की सौगात

89
SHARE

सिवानी/बहल।

प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने शनिवार को लोहारू हलका में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि लोहारू हल्के को विकास के मामले में प्रदेश के अग्रणी हलकों में शामिल किया जाएगा। लोहारू क्षेत्र में बिजली पानी आदि सभी मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई जाएंगी। आमजन व किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य कर रही है। आज प्रदेश में हर वर्ग खुशहाल है।
मंत्री कृषि मंत्री दलाल ने सिवानी के पास गांव खेड़ा में सिवानी के अनाज मंडी का शिलान्यास किया, इस अनाज मंडी पर साढ़े 20 करोड़ की लागत आएगी। यह अनाज मंडी साढ़े 18 एकड़ में बनेगी,इसमें चार दिवारी आंतरिक सड़कें बनेगी। इसके अलावा इसमें 176 दुकानें बनेंगे, दो सार्वजनिक प्लेटफार्म का निर्माण किया जाएगा तथा 8 व्यक्तिगत प्लेटफार्म और एक कवर्ड सेट बनेगा। इसके बनने के बाद क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सभी सुविधाएं किसानों को अनाज मंडी में उपलब्ध हो सकेंगी। कृषि मंत्री ने गांव खेड़ा में ही 20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सिंचाई भवन का शिलान्यास किया। इसमें चारदीवारी, आंतरिक सड़के, सिंचाई विभाग का रेस्ट हाउस बनेगा। यहां पर विभाग के कार्यकारी अभियंता, एसडीओ और जेई के कार्यालय बनेंगे। इसके अलावा अधिकारियों के मकान भी बनेंगे। सिंचाई भवन के बनने के बाद क्षेत्र के किसानों को सिंचाई से संबंधित कामों के लिए भिवानी जाने की जरूरत नहीं होगी। उनकी समस्याओं का समाधान यहीं पर हो सकेगा।
इसी प्रकार से विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए कृषि मंत्री ने लीलस गांव से देवसर नहर फीडर की 4 बुर्जी सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस पर करीब 54 लाख रुपए की लागत आएगी। इस कार्य के बाद इस गांव की दो हजार अतिरिक्त एकड़ भूमि पर सिंचाई हो सकेगी, जिससे किसानों को सीधा फायदा होगा। कृषि मंत्री ने गांव मोरकां में दो करोड़ की लागत से बनने वाले से राजस्थान सीमा में सटे सूरतपुरा गांव तक सड़क का शिलान्यास किया, इसके बनने के बाद लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं रहेगी।
ग्रामीणों को अपना संदेश देते हुए कृषि मंत्री दलाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आमजन के साथ-साथ विशेषकर किसानों की खुशहाली के लिए नई नई योजना लागू कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र में लोगों को सिंचाई के लिए पर्याप्त नहरी पानी मुहैया करवाया जाएगा। इसी प्रकार बिजली के सुधारीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है ताकि पेयजल और सिंचाई के पानी की आपूर्ति में बिजली की कोई दिक्कत न रहे। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में खड़े हो रहे हैं। उनके संबोधन पर तालियां बजा रहे हैं।  मोदी आज दुनिया के एक सर्वमान्य नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं ।

उन्होंने कहा कि भारत एक बार फिर से विश्व की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है। विकसित देशों की नजरें भारत की विदेश नीति पर टिकी हैं। आज भारत किसी दूसरे देश पर निर्भर नहीं है बल्कि मोदी ने दूसरे देशों को यह एहसास करवाया है कि भारत युवा शक्ति देश है और सबसे ज्यादा व्यापार और निवेश की संभावनाएं भारत में हैं। इससे आज भारत बड़े-बड़े देशों की जरूरत बन गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और देश और अधिक समृद्ध होगा । उन्होंने कहा कि विपक्षी दल केवल अपने परिवारों की राजनीति के बचाने में लगे हैं। उनको देशहित से कोई सरोकार नहीं है। जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने जेपी दलाल का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने नागरिकों की बिजली, पानी, सिंचाई, गली निर्माणा आदि समस्याएं सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके समाधान करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि यहां के क्षेत्र की समस्याओं ग्रामीणों की नहीं बल्कि उनकी स्वयं की हैं। ऐसे में लोगों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal