भिवानी: वर्तमान में आम जनता त्रस्त, चाहती है बदलाव : पवन हिंदुस्तानी

52
SHARE

भिवानी :

दिल्ली व पंजाब के बाद अब हरियाणा प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर कार्य कर रही है। जिसके लिए इसी माह एक जून को संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा की गई थी तो वही अब 8 जून को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान जींद में पहुंचेंगे। हरियाणा में हरियाणा-2024 को लेकर तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी।
यह बात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पवन हिंदुस्तानी ने मंगलवार को स्थानीय हांसी रोड़ स्थित एक नीजि रेस्तरां में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। कही। उन्होंने कहा कि पार्टी का उदय 2012 में हुआ था। इसके बाद पार्टी ने दिल्ली व पंजाब में अपनी सरकार बनाई और लोगों को राहत पहुंचाई। इतना ही नहीं, पार्टी ने संसद में 11 सदस्य भी बनाए। इनमें एक लोकसभा व 10 राज्यसभा में है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मात्र छह: माह के प्रयासों में गुजरात में भी कड़ी चुनौती पेश की और विधानसभा चुनाव में करीबन 41 लाख वोट अर्जित किए। आम आदमी पार्टी ने पांच विधायक भी बनाए और 35 प्रत्याशी ऐसे रहे, जो कापुी मामूली अंतर से चुनाव में हारे। यह पार्टी की सफलता है।
पवन हिंदुस्तानी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम आदमी के हित की बात करती है। वर्तमान परिवेश में जनता भी बदलाव चाहती है और इस बदलाव में आम आदमी पार्टी अग्रणीय भूमिका निभाने जा रही है। इसीलिए आठ जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान, प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता, उपाध्यक्ष अनुराग ढ़ांडा सहित अनेक नेता तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। पवन हिंदुस्तानी ने कहा कि पार्टी महिलाओं को भी पूरा मान-सम्मान दे रही है। भिवानी नगर परिषद के चुनाव में इदु शर्मा को पार्टी ने महीनों पहले अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। परिणाम यह रहा कि इंदु शर्मा को करीब 22 हजार वोट मिले। इसी प्रकार जिला अध्यक्ष भी महिला है। गीता श्योराण लाखलाण पार्टी को मजबूत बनाने के लिए व जन-जन तक नीतियां पहुंचाने के लिए दिन-रात एक किए हुए है।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की प्रदेश सह सचिव इंदु शर्मा ने कहा कि वर्तमान में सत्ता पक्ष से लोगों का मोह भंग हो चुका है। शहर की हालात यह है कि ना लोगों को कंठ गीला करने के लिए पानी नसीब हो रहा है तथा ना ही स्वच्छता का राग अलापने वाली भाजपा के कार्यकाल में सफाई व्यवस्था की सुविधा आमजनता को नहीं मिल पा रही है। लोग शिकायत करते है कि विधायक जनसमस्याओं के प्रति उदासीन है। यक्ष प्रश्र यह है कि जब विधायक कॉलोनी काटते है तो वहां पानी की लाईन भी बिछ जाती है तथा सीवरेज व्यवस्था भी मुहैया हो जाती है तो आम जनता को इन सुविधाओं से वंचित क्यों किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष गीता श्योराण लाखलाण ने कहा कि प्रदेश की जनता की हर समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ेगी। इसमेंं जनता की भागीदारी जरूरी है। जनता अगर अपना फैसला सही ढ़ंग से सुनाएगी तो निश्चित रूप से प्रदेश का आने वाले समय में बदलाव संभव हो सकता है। लाखलाण ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीति आम आदमी के लिए बनती है। इसमें किसी प्रकार के किंतु-परंतु का सवाल नहीं है। जिला की जनता से अनुरोध है कि आम आदमी पार्टी की नीतियों को समझे और समर्थन की मोहर लगाएं, तभी जनता को राहत मिल सकती है। वर्तमान सरकार को हरियाणा की जनता ने करीबन 9 वर्षो से परखा है। आम आदमी खासा परेशान है। कभी टैक्स की मार तो कभी इस प्रकार की नीतियां जिससे आम आदमी केवल इधर से उधर चक्कर लगाता रहे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो आम आदमी तक राहत पहुंचेंगी।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal