भिवानी: नगर परिषद में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फर्म संचालक को किया गिरफ्तार

492
SHARE

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को 02 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया

भिवानी।

सुदर्शन वासी भिवानी ने थाना शहर पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि नगर परिषद भिवानी के करोड़ों रुपए सरकारी खाते से प्राइवेट पार्टियों के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि नगर परिषद के एक्सिस बैंक भिवानी के खातों में से विभिन्न तिथियों पर अलग-अलग फर्म के बैंक खातों में करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। जो संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। जो इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना शहर भिवानी में पंजीबद्ध किया था। दिनांक 22 मार्च 2022 को आर्थिक अपराध शाखा भिवानी के इंचार्ज उप निरीक्षक सतपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ नगर परिषद भिवानी में सरकारी करोड़ों रुपए को धोखे से अन्य खातों में ट्रांसफर करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान कपिल उर्फ मोनू पुत्र सोम प्रकाश वासी पानीपत के रूप में हुई है। आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर 02 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।

जांच इकाई के द्वारा आरोपी कपिल से गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने पानीपत में 03 फर्म बनाईं हुई है। जो नगर परिषद भिवानी के बैंक खाते से उसकी फर्म के खाते में करीब 3 करोड़ 83 लाख 57,835/- रुपए ट्रांसफर किए गए थे। इन पैसों के ट्रांसफर के बदले में आरोपी कपिल को 11 लाख 50,000/- रुपए का कमीशन प्राप्त हुआ था।

इससे पूर्व अभियोग में दिनांक 14 मार्च 2022 को एक्सिस बैंक के मैनेजर नितेश पुत्र कृष्ण वासी चिडिपाल गली, भिवानी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया था। जांच इकाई के द्वारा आरोपी से 10 लाख रूपए, मोबाइल फोन व अन्य रिकॉर्ड बरामद किया गया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी कपिल से गहनता से पूछताछ जारी है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal