भिवानी: सवा करोड़ से सुधरेगी जर्जर पार्को की सेहत

113
SHARE

 भिवानी।
रविवार को नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने शहर के जर्जर पार्को का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृष्णा कॉलोन स्थित ओमप्रकाश सरदाना पार्क की मरम्मत के कार्य का नारियल फ ोडकऱ  का शुभारंभ करवाया।  इसके बाद उन्होंने बताया कि सेक्टर 13 .23, रुद्रा कॉलोनी, शिवनगर, विकास नगर, एमसी कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, बृजवासी कॉलोनी तथा डीसी कॉलोनी मे कार्य प्रगतिशील है।  इन पार्को में जरूरत के हिसाब से सामान व उनकी मरम्मत करवाया जा रहा है।  चूंकि फिलहाल शहर के कई पार्क जर्जर स्थिति में है। उनके सुधारीकरण की जरूरत है। जिसके तहत अब इन पार्को की स्थिति सुधारी जाएगी। इस दौरान जिन इलाकों में लोगों ने पार्कों में सुविधाओं की मांग की। उन सभी पार्को में सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पार्षद मदन सिंह, पवन सैनी, प्रेम धमीजा, इजी पंडित, अशोक कुमार, संजय बंदीलाल, सुशील भाटिया के अलावा अनेक लोग मौजूद थे।
सेहत सुधारने पर होगें सवा करोड़ रुपये खर्च
नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में जितने भी जर्जर पार्क है। उन सभी का सुधारीकरण किया जाएगा।   उक्त राशि से जिन पार्कों की दिवारे टूटी हुई है, उनकी दिवारों को दुरुस्त करवाया जाएगा। इनके अलावा  ग्रीलए व अन्य कार्य करवाए जाएंगे। शहर के हर पार्क का सुधारीकरण करवाया जाएगा। ताकि लोग आराम से सुबह शाम को घुम सके तथा पार्को में हरियाली को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि पार्को व शहर के विकास के लिए सरकार के खजाने लबालब है। सरकार शहर के सौंदर्यकरण के लिए दिल खोलकर बजट जारी कर रही है। ताकि शहर की स्वच्छता को चार चांद लगाए जा सके।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal