भिवानी: अस्थाई कचरा प्वाइंटों को किया जाएगा बंद, अभियान से लगेंगे स्वच्छता को पंख

114
SHARE

कचरा प्वाइंटों पर नियुक्त होंगे सफाई कर्मचारी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि सहित पार्षदों ने किया शहर का निरीक्षण
भिवानी।
अब शहर को साफ व सूथरा बनाने व अस्थाई कचरे प्वाइंटों को बंद कराने की तैयारी की है। नप ने स्थाई व अस्थाई कचरा प्वाइंटों पर एक.एक कर्मचारी नियुक्त किए है। ताकि स्थाई कचरा प्वाइंटों पर डस्टबीन तो अस्थाई कचरा प्वाइंटों पर  लोगों को कचरा डालने से रोकेंगे।इस दौरान अस्थाई कचरा प्वाइंटों पर कचरा डालने वालों की वीडियों बनाई जाएगी और उस पर जुर्माना भी किया जाएगा। इसी अभियान को सिरे चढाने के लिए बुधवार नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह व पार्षदों ने कचरा प्वाइंटों का निरीक्षण किया।

इस अभियान से शहर की सफाई व स्वच्छता को पंख लगेंगे। चेयरपर्सन  प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की गुजारिश की।
नगरपरिषद ने शहर में दर्जनों बने अस्थाई कचरा प्वाइंटों को बंद करवाने तथा निर्धारित कचरा प्वाइंटों पर ही कचरा डलवाए जाने के लिए एक.एक कर्मचारी नियुक्त किए है।  वे सुबह पांच बजे निर्धारित कचरा प्वाइंट पर पहुंच जाएंगे। शाम तक वहीं पर नियुक्त रहेंगे। वे निर्धारित जगह की बजाए दाए.बाए कचरा डालने वाले लोगों की टोका.टोकी करेंगे। निर्धारित कचरा प्वाइंट पर रखे डस्टबीनों में ही कचरा डालने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। अस्थाई कचरा प्वाइंट पर कचरा नहीं डालने देंगे। उसके बावजूद भी कोई व्यक्ति उल्लघंन करता पाया गया तो उस व्यक्ति का फोटों खींचकर नप प्रशासन के पास भेजा जाएगा और उसके बाद उस पर जुर्माने की कार्रवाई शुरू होगी। इसी योजना के मुताबिक सभी कचरा प्वाइंटों पर कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal