भिवानी: बृजवासी कॉलोनी में महिला से लूट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

246
SHARE

भिवानी।

उप पुलिस अधीक्षक भिवानी मुख्यालय  आर्यन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 25 जनवरी 2023 को चार आरोपियों के द्वारा बृजवासी कॉलोनी भिवानी में एक दुकानदार के घर में घुसकर उसकी पत्नी पर तेजधार हथियार से गर्दन पर हमला करके घर से सोने- चांदी के आभूषण लूटकर ले गए थे। जो अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा पीड़ित महिला के पति कमल निवासी बृजवासी कॉलोनी की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना शहर भिवानी में पंजीबद्ध किया था।

पुलिस अधीक्षक भिवानी अजीत सिंह शेखावत भा०पु०से० ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्यों का आकलन करके अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए थे।

जो दिनांक 29 जनवरी 2023 को थाना शहर पुलिस भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी बीटीएम के इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुधीर सिंह उर्फ लाला उर्फ शक्तिमान पुत्र रोशन लाल निवासी नया बाजार, जिला भिवानी व बिजेंद्र पुत्र पनीराम निवासी आजाद मोहल्ला सराय चौपटा, भिवानी के रूप में हुई थी।

थाना शहर पुलिस भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी बीटीएम के इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने आरोपियों को दिनांक 30 जनवरी 2023 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय ने बिजेंदर को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए थे। वहीं आरोपी सुधीर को 02 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपी नशा करने के आदी हैं। वही मुख्य आरोपी सतीश करीब 2 साल पहले शिकायतकर्ता कमल की दुकान पर कार्य किया करता था। जिसे इस बात की जानकारी थी कि शिकायतकर्ता उस समय दुकान पर रहता है और शिकायतकर्ता के बच्चे स्कूल में गए हुए होते हैं और शिकायतकर्ता की पत्नी उस समय घर पर अकेली होती है। जो इसी सूचना के आधार पर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।

वारदात वाले दिन आरोपी सुधीर व सतीश ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था। वहीं आरोपी बिजेंदर व नरेश उर्फ भटूरा घर के बाहर रैकी का कार्य कर रहे थे।

जांच इकाई के द्वारा रिमांड अवधि के दौरान आरोपी सुधीर से 1 जोड़ी सोने की बाली, 01 मंगलसूत्र सोने का व 01 चांदी की चेन बरामद की गई है।

आरोपी सुधीर को आज पेश माननीय न्यायालय में किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस टीम के द्वारा अभियोग में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal