चरखी दादरी: राव दान सिंह का किरण चौधरी पर अटैक!

2287
SHARE

चरखी दादरी।

महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक एवं लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार रहे राव दान सिंह शनिवार को चरखी दादरी पहुंचे। उन्होंने बाढ़ड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान हार के कारणों की समीक्षा की गई और साथ ही उन्होंने बाढ़ड़ा से बड़ी बढ़त दिलाने पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बैठक के बाद वे मीडिया से रुबरू होते हुए उन्होंने कांग्रेस में नेताओं द्वारा भितरघात की बात कही है।

कांग्रेस नेता राव दान सिंह आज शनिवार को चरखी दादरी में बाढ़ड़ा व दादरी दोनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। पहले वे बाढ़ड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान बाढ़ड़ा विधानसभा क्षेत्र से 27 हजार से अधिक वोटों की बढ़त देने पर बार-बार लोगों का धन्यवाद किया। वहीं इस दौरान उन्होंने हार के कारणों व आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया।

राव दान सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में स्वीकार किया कि पार्टी के ही लोगों द्वारा चुनाव में भितरघात किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ लोग ऐसे हैं, जो साथ रह कर दगा करते हैं। लेकिन जनता ने उन चेहरों को पहचान लिया हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा।

चुनाव के दौरान किरण चौधरी की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर राव दान सिंह ने कहा कि जो लोग अपनी जिम्मेदारी के दायित्व को न समझे उसके नाराज होने या ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान तक पूरी बात पहुंच चुकी है और अब पार्टी हाईकमान ही इसको लेकर कोई कदम उठाएगा। वहीं उन्होंने लोकसभा चुनाव में महेंद्रगढ़ जिले से हारने पर कहा कि उनमें भी कुछ कमियां रही होंगी, जिसके चलते वे हार का कारण स्वयं को मानते हैं। बैठक के दौरान दादरी विधायक सोमबीर सांगवान, पूर्व विधायक नृपेंद्र सिंह मांढी, पूर्व विधायक रघबीर सिंह छिल्लर, राजू मान, अमन डालावास आदि मौजूद थे।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal