हरियाणा में HSSC को नया चेयरमैन मिला,रुकी भर्तियां-रिजल्ट जारी होंगे

178
SHARE

चंडीगढ़।

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन(HSSC) को नया चेयरमैन मिल गया है। हरियाणा सरकार ने असिस्टेंट एडवोकेट जनरल को चेयरमैन बना दिया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा लोकसभा चुनाव के दौरान ही कर दी गई थी। हालांकि तब चुनाव आचार संहिता की वजह से न तो इसकी अधिसूचना जारी हुई और न ही उन्हें शपथ नहीं दिलाई जा सकी थी।

अब शनिवार को उन्हें CM नायब सैनी ने चंडीगढ़ में शपथ दिलाई। नए चेयरमैन के आने के बाद प्रदेश में रुकी हुई सरकारी पदों पर भर्तियों में तेजी आएगी। ग्रुप सी का रिजल्ट रुका हुआ है, वह भी जारी होगा। अभी वित्त विभाग के सचिव अनुराग रस्तोगी को आयोग का अतिरिक्त जिम्मा दिया हुआ था।

वहीं हाल ही में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने आर्थिक और सामाजिक आधार पर भर्ती में 5 अतिरिक्त नंबर के आरक्षण के फैसले को खारिज किया है। जिससे इस आधार पर हुई करीब साढ़े 12 हजार पदों पर तलवार लटकी हुई है। इस मामले को भी अब HSSC चेयरमैन होने के नाते हिम्मत सिंह को देखना होगा।

हिम्मत सिंह कैथल जिले के खेड़ी मटरवा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से BA-LLB और LLM किया है। उन्हें वकील के तौर पर प्रैक्टिस करते हुए करीब 16 साल हो गए हैं। मौजूदा समय में वह एडिशनल एडवोकेट जनरल (AAG) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

हिम्मत सिंह ई-कस्टडी सर्टिफिकेट पहल, डिजिटल इंडिया अभियान का विकास और कार्यान्वयन का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने हरियाणा में अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (CCTNS) डेटा एकीकरण परियोजना के को-ऑर्डिनेटर के रूप में भी कार्य किया है। हिम्मत सिंह रोड समुदाय से हैं। करनाल और कुरूक्षेत्र इस समुदाय का गढ़ है। चुनावों के वक्त भी उम्मीदवारों की हार-जीत में इस समुदाय की अहम भूमिका रहती है। हिम्मत सिंह की नियुक्ति को राज्य सरकार में रोड समुदाय को प्रतिनिधित्व देने से जोड़कर देखा जा रहा है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal